{"_id":"59821dbe4f1c1bcc1b8b48bb","slug":"131501699518-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता में छात्रों ने झटके पंद्रह मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता में छात्रों ने झटके पंद्रह मेडल
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर...4
अंबाला कैंट। सिग्नस हाई वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल साहा के छात्रों ने जिला कुरुक्षेत्र के आईजीएम राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने स्कूल का नाम चमकाया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चार स्वर्ण, पांच रजत, छह कांस्य पदक हासिल किए। इन खिलाड़ियों का वापस लौटने पर स्कूल डायरेक्टर आरके गोयल व उपप्रधानाचार्या चित्रा आनंद ने स्वागत किया। उपप्रधानाचार्या चित्रा आनंद ने कहा कि बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कोच नरेंद्र कुमार का मुख्य योगदान है। सिग्नस हाई वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लवप्रीत, लविश, आयुष, आर्यन सिंह ने स्वर्ण व तक्षम, रीतिका, आर्यन चौहान, साजन, धर्मप्रीत ने रजत व विनीत, हार्दिक, दीवांश, आर्यन चौहान, रिक्षित, निशांत ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी जीत का लोहा मनवाया।