फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मिड डे मील पकाते सिलेंडर में लगी आग, वर्कर्स सुरक्षित

मिड डे मील पकाते सिलेंडर में लगी आग, वर्कर्स सुरक्षित

Thu, 27 Sep 2018 08:37 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
मिड डे मील पकाते सिलेंडर में लगी आग, वर्कर्स सुरक्षित
स्कूल में मिड-डे मील पकाते सिलिंडर में लगी आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। गांव पतरहेड़ी के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील पकाते समय सिलिंडर में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में वर्कर्स सुरक्षित रहीं। अध्यापकों ने आग पर काबू किया। इसी दौरान दमकल विभाग को सूचित किया गया।

शहजादपुर के निकटवर्ती गांव पतरेहड़ी के सरकारी स्कूल में मिड-डे मिल पकाते समय एलपीजी सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सिलिंडर से लपटें निकलने लगी, जिस पर खाना बना रही मिड-डे मिल वर्कर्स शोर मचाते हुए बाहर निकलीं। शोर सुन कक्षा में पढ़ा रहे अध्यापक मौके पर पहुंचे व आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशों में जुट गए। सूचना पाकर जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया था। स्कूूल प्रिंसिपल कुलभूषण का कहना था कि आग पर स्कूल स्टाफ ने काबू पा लिया था। किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed