फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कैंट में स्कूल के कमरों में घुसा बारिश का पानी और सांप, मुलाना में टपकती छत के नीचे दी परीक्षा

कैंट में स्कूल के कमरों में घुसा बारिश का पानी और सांप, मुलाना में टपकती छत के नीचे दी परीक्षा

Tue, 25 Sep 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कैंट में स्कूल के कमरों में घुसा बारिश का पानी और सांप, मुलाना में टपकती छत के नीचे दी परीक्षा
कैंट में स्कूल के कमरों में भरा बारिश का पानी, निकला सांप, मुलाना में टपकती छत के नीचे दी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी/कैंट। नन्हेड़ा स्थित राजकीय स्कूल में उस समय हड़कप मच गया, जब स्कूल में बारिश के दौरान सांप घुस आया। सांप को देखते ही बच्चे व अध्यापक सहम गए और उसको भगाने का प्रयास करने लगे। सांप के जाने के बाद ही विद्यार्थियों व शिक्षकों ने चैन की सांस ली। वहीं अधिक बारिश होने से स्कूल के कमरों में भी पानी घुस गया जिस कारण विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसा ही हाल जिले के कई स्कूलों का रहा, जहां पर विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश करने के लिए भी ईंटों का सहारा लेना पड़ा। रामबाग रोड स्थित स्कूल, बकरा मार्केट स्थित स्कूल, सिटी के प्रेम नगर स्थित स्कूल व अन्य स्कूलों की भी रही, जिसके समाधान के लिए प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है और विद्यार्थियों को ऐसे ही बारिश के पानी के बीच में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है।
नन्हेड़ा स्कूल के प्रिंसिपल जसविंद्र कौर ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो स्कूल में ऐसे ही पानी भर जाता है। वहीं आसपास खाली क्षेत्र होने के कारण सांप घुस आया। उन्होंने बताया कि पहले इस तरह की समस्या कम थी लेकिन जब से क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई गई हैं तब से गलियों का लेवल ऊंचा हो गया है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से कक्षाओं में भी परेशानी होती है। इससे पूर्व भी शिक्षकों ने अपने खर्च से स्कूल का गेट लगवाया था और दफ्तर के फर्श को ऊंचा करने के लिए फर्श डलवाया गया था। वहीं समस्याओं को लेकर वह शिक्षा विभाग को लेटर भी लिखेगी। वहीं प्राइमरी स्कूल होने के कारण इस स्कूल को शिफ्ट करने की जानकारी भी मिल रही है।
विज्ञापन

स्कूलों के गेट से बच्चों को वापस ले गए परिजन
सरकारी स्कूलों में पानी खड़ा देखते हुए विद्यार्थियों के परिजन स्कूल के गेट से अपने बच्चों को वापस ले गए। वहीं स्कूलों में अधिक समय तक पानी खड़ा रहने के कारण बच्चों को भी जल्दी घर भेज दिया गया क्योंकि पानी होने के कारण बच्चों के जूते व जुराबें भीग गए थे। इससे उनकी तबीयत भी खराब हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
स्कूलों में जो भी समस्या आ रही है, उसको दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों व स्कूल अध्यापकों को परेशानी न झेलनी पड़ी।
- रविंद्र सिंह, बीईओ, अंबाला कैंट।
--------------------
जर्जर हालत में स्कूल के भवन, छात्राओं की जिंदगी से खिलवाड़
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। मुलाना स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में सुनहरे भविष्य का सपना आंखों में लिए करीब 200 छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं पर कभी भी खतरा पैदा हो सकता है। विद्यालय भवन जर्जर हालात में है, बरसात में छतों से पानी टपकता है। यही नहीं प्रिसिंपल कार्यालय की छत से भी पानी टपकता है। छात्राओं ने बताया कि अब उनकी परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को भी विद्यालय में परीक्षा थी, लेकिन बारिश के कारण जर्जर छत लगातार टपक रही थी। स्टाफ के पास विकल्प न होने के कारण उन्होंने छात्राओं को टपकती छत के नीचे ही परीक्षा देने को कहा। मजबूरी वश छात्राओं को टपकती छत के तले भय के साये में परीक्षा देनी पड़ी।

--------------
कोट
मैंने अभी कुछ दिन पहले पदभार संभाला है। मैं मंगलवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मुलाना का निरीक्षण करूंगा। समस्या के निवारण के लिए भी कदम उठाया जाएगा।
-राम प्रकाश, बीईओ, बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed