{"_id":"5ba93f5f867a557eaa4de339","slug":"121537818463-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवाई बाजार में दुकानों के आगे से निगम ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवाई बाजार में दुकानों के आगे से निगम ने हटवाया अतिक्रमण
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलवाई बाजार में दुकानों के आगे से निगम ने हटवाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। हलवाई बाजार में नगर निगम की टीम द्वारा पुलिस बल के साथ अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। यहां दुकानों के आगे लगे फ्लैक्स बोर्ड और सामान को हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। कार्रवाई का नेतृत्व नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सत्येंद्र सिवाच व कैंट तहसीलदार राजेश पूनिया द्वारा किया गया।
बता दें कि हाईकोर्ट में हलवाई बाजार के दो दुकानदारों का कब्जों और अतिक्रमण को लेकर केस विचाराधीन है और इस मामले को लेकर 27 सितंबर को सुनवाई है। इससे पहले सोमवार को निगम ने निकलसन रोड से हलवाई बाजार चौक तक अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे रखे गए सामान को निगम टीम ने जब्त किया जबकि अवैध तरीके से लगाए गए काउंटर व फ्लैक्स बोर्ड भी उतरवाए। बाजार में दुकानदारों व महिलाओं ने निगम टीम का विरोध किया। बता दें कि दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे नाले के ऊपर बनाए गए थड़ों पर ही सामान रख लिया जाता है जिस वजह से समूचे बाजार में अतिक्रमण की स्थिति है। निगम कई बार अतिक्रमण विरोधी अभियान भी चला चुकी है, मगर दुकानदार फिर से सामान बाहर रख रहे हैं।