{"_id":"5a7f42054f1c1b4f588b7e63","slug":"121518289413-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू काले झंडे दिखराकर करेगी शाह का विरोध : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू काले झंडे दिखराकर करेगी शाह का विरोध : राणा
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू काले झंडे दिखाकर करेगी शाह का विरोध : राणा
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। (अंबाला)
प्रदेश में अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भारतीय किसान यूनियन भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसको लेकर शनिवार को शहजादपुर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मदन पाल राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 फरवरी को अमित शाह के जींद कार्यक्रम के विरोध को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान मदन पाल राणा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के किसानों के साथ धोखा किया है। स्वामीनाथन रिपोर्ट, कर्जा माफी, दादुपुर नलवी नहर सभी मुद्दों पर सरकार ने किसानों के हकों पर कुठाराघात किया है। इस कारण भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता जींद कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे। भाकियू के हजारों कार्यकर्ता जींद में काले झंडों से शाह का विरोध करेंगे। इस अवसर पर विक्रांत शर्मा, मनीष कुमार, सुनील सिंह, मनजीत सिंह, संदीप, रिंकू, प्रदीप सिंह, सूबे सिंह आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।