{"_id":"5a2c39494f1c1b8d698c0b9d","slug":"121512847689-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- सिविल अस्पताल में कल कैथ लैब का उद्घाटन करेंगे विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- सिविल अस्पताल में कल कैथ लैब का उद्घाटन करेंगे विज
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट के सिविल अस्पताल में अब 47 हजार रुपये में डलेगा स्टंट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज 11 दिसंबर को सिविल अस्पताल अंबाला छावनी में कैथ लैब का उद्घाटन करेंगे। मंत्री के मीडिया एडवाइजर डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि यह कैथ लैब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर केरला के कोलम जिला की कंपनी के सहयोग से स्थापित की गई है। यह किसी भी राजकीय अस्पताल में पीपीपी मोड पर स्थापित होने वाली हरियाणा की पहली कैथ लैब है। इस लैब में 47 हजार रुपये के खर्च पर स्टंट आदि डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर बीपीएल परिवारों के लिए यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध होगी। लैब में हृदय रोग संबंधी ओपीडी, आईसीयू, ईको कॉर्डियोग्राफी, टीएनटी, होल्टर, एंजोग्राफी, स्टंट, पेश मेकर और हृदय रोग से जुड़ी अन्य बीमारियों की जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।
बता दें कि नए बने कैंट सिविल अस्पताल में अब तक नया ओपीडी ब्लॉक जिसमें त्वचा रोग, फिजिशियन, सर्जन, दंत रोड चिकित्सक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, यूनानी पद्धति से इलाज आदि अन्य सुविधाएं भी है। इसके अलावा अस्पताल में टीबी रोग विशेषज्ञ, गायनी आदि के भी डॉक्टर उपलब्ध है। ओपीडी के अलावा नया इमरजेंसी ब्लॉक भी कुछ माह पहले ही शुरू किया गया है जोकि वातानुकूलित है और यहां पर भारी क्षमता के जनरेटर लगाकर बैकअप की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। इतना ही नहीं डायलिसिस सुविधा भी अस्पताल में मौजूद है। कैथ लैब खुलने के बाद यहां पर कैंसर टर्सरी सेंटर निर्माण शुरू किया जाएगा।