फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - मौके पर जांच के दौरान पुलिस को मिला सुसाइड नोट

- मौके पर जांच के दौरान पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
- मौके पर जांच के दौरान पुलिस को मिला सुसाइड नोट
पंखे से झूलता मिला 37 वर्षीय महिला का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
शादी को लेकर परेशान चल रही बीसी बाजार निवासी एक 37 वर्षीय महिला ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला दीपा ने आत्महत्या की, उस समय टीवी पर एक फिल्म को लेकर हुए विरोध के दौरान एक युवक द्वारा फंदा लगाए जाने का समाचार चल रहा था। वहीं पुलिस इसे महज इत्तेफाक मान रही है। जानकारी मुताबिक परिवार के सदस्यों ने जब कुछ समय बाद कमरे का दरवाजा बंद देखा तो उन्होंने आवाज लगाई, मगर कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो दीपा का शव पंखे से झूल रहा था।
मामले की जानकारी बीसी बाजार चौकी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें लिखा था कि ‘शादी को लेकर मैं दुखी हूं’। शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


टीवी की आवाज तेज कर दरवाजा किया बंद
बीसी बाजार में रहने वाली दीपा सुबह घर पर थी। उसकी मां और छोटी बहन भी घर पर ही थी। बताते हैं कि दीपा कमरे में बैठी टीवी देख रही थी। दीपा की छोटी बहन ने रोते हुए बताया कि उस समय टीवी पर एक युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला आ रहा था। इसके उपरांत वह कमरे से बाहर सिलाई मशीन पर कपड़े सिलने लग पड़ी थी। इसी बीच दीपा ने टीवी की आवाज तेज कर दरवाजा बंद कर लिया। दीपा की मां ने बताया कि काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा खोला गया। इसके बाद परिवार सदस्यों ने दीपा को पंखे पर लटका पाया। उधर परिवार सदस्यों ने पुलिस को बताया कि दीपा शादी नहीं होने को लेकर अक्सर दुखी रहती थी। वह एमए पास थी और स्कूल में टीचर भी रह चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीपा की शादी नहीं हुई थी जिस वजह से वह परेशान रहती थी। उसने सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र किया है। टीवी पर आत्महत्या का समाचार और दीपा द्वारा आत्महत्या करने में कोई संबंध नहीं है, यह केवल इत्तेफाक हो सकता है। -बलवंत राय, चौकी इंचार्ज, बीसी बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed