{"_id":"598354f24f1c1b4b778b470c","slug":"121501779186-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई कालोनियों व गलियों में जलभराव से हुई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई कालोनियों व गलियों में जलभराव से हुई दिक्कत
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे में हुई 66.8 एमएम बारिश से ट्विन सिटी की हालत बद्तर
फोटो नंबर : 11, 12 व 36
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुई 66.8 एमएम बारिश में शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार रात्रि बारिश के बाद वीरवार दिन में मौसम सामान्य रहा, लेकिन शाम को फिर जोरदार बौछार पड़ी।
अंबाला सिटी के जंडली पुल के समीप प्रेमनगर, विकास विहार, मनाली हाउस, लक्ष्मी नगर, सेक्टर-7, 9 व 10, मानव चौक क्षेत्र, दुर्गानगर, नसीरपुर, बलदेव नगर, शिवालिक कॉलोनी, हीरा नगर, न्यू फैंड्स कॉलोनी, न्यू सरस्वती नगर, परशुराम कॉलोनी, नाहन हाउस, जोगीवाड़ा, काजीवाड़ा, नदी मोहल्ला, सिटी कपड़ा मार्केट, रणजीत नगर, मोतिनगर, सोनिया कॉलोनी, रतनगढ़ सहित अन्य कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी रही। शाम करीब सात बजे हुई जोरदार बरसात ने और पानी सड़कों पर आ गया। शहर के प्रेमनगर निवासी गुलजार सिंह, काका, रमेश कुमार, संजय, पिंका, गरदीप सिंह, दिलीप कुमार, विक्रम, गोल्डी आदि ने बताया कि नगर निगम की ओर से समय रहते मेन नालों की सफाई नहीं की गई। नालो में गंदगी फंस जाने के कारण पानी की निकासी सही ढग़ से नहीं हो पा रही है जिस कारण बरसाती पानी कॉलोनियों व गलियों के बीच में जमा हो गया। बरसाती पानी लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन चुका है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन को चाहिए की मुख्य नालों की सफाई करवाए ताकि बरसाती पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके।
एसडीएम आफिस जलमग्न (22 व 23)
कैंट में भी बारिश की वजह से कालोनियों में दिक्कत हुई, मगर ज्यादा दिक्कत एसडीएम आफिस में हुई। यहां आफिस परिसर में जलभराव रहा जिसको लेकर स्टाफ के साथ-साथ यहां पर कार्य के लिए आने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई। आलम यह रहा कि पंप लगाकर पानी यहां से निकाला गया।