फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रीजनल साइंस सेंटर का निर्माण जल्द शुरू करवाएं : विज

रीजनल साइंस सेंटर का निर्माण जल्द शुरू करवाएं : विज

Mon, 31 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
रीजनल साइंस सेंटर का निर्माण जल्द शुरू करवाएं : विज
फोटो नंबर :: 02
विज्ञापन

सेंटर व म्यूजियम के लिए अधिकारियों के साथ की बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी में स्थापित होने वाले रीजनल साइंस सेंटर एवं म्यूजियम के निर्माण के लिए टेंडर जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस कार्य को शीघ्र आरंभ करवायें। लगभग 22 करोड़ रुपये की इस परियोजना के प्रथम चरण में 4 करोड़ रुपये से चारदीवारी और मिट्टी भरने का कार्य किया जायेगा। इसके उपरांत शेष निर्माण कार्य किया जायेगा। विज सोमवार को अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस साइंस सेंटर का निर्माण 5 एकड़ क्षेत्र में किया जायेगा जिसके लिए नगर निगम द्वारा 5 एकड़ भूमि सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नाम पहले ही हस्तांतरित की जा चुकी है। यह परियोजना न केवल अंबाला बल्कि उत्तरी हरियाणा के विज्ञान से जुडे़ विद्यार्थियों और आम नागरिकों के ज्ञानवर्धन के लिए महत्वपूर्ण योजना है। विज ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिये कि रीजनल साइंस सेंटर और 1857 की क्रांति की जानकारी पर आधारित शहीद स्मारक की स्थापना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कम से कम 30 मीटर की दूरी पर करें। उन्होंने कहा कि 323 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शहरी स्मारक के निर्माण पर अंबाला के अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed