फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   12 special train of long distance start from 24 june

24 जून से चलेंगी लंबी दूरी की 12 स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
12 special train of long distance start from 24 june
कोरोना के मामले कम होने के बाद रेलवे द्वारा ट्रेन संचालन में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। रेलवे ने शनिवार शाम 12 लंबी दूरी की ट्रेनों को चलाने के आदेश जारी कर संबंधित मंडलों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं ताकि समय रहते यात्री ट्रेनों में आरक्षण करवा सकें। इन सभी ट्रेनों का फायदा छावनी जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा। ये जानकारी मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना की स्थिति में सुधार और यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण अब रेलवे लॉकडाउन में बंद हुई ट्रेनों को दोबारा चला रहा है। इसमें नंगलडैम, अमृतसर, जम्मूतवी और उधमपुर, कोलकाता, हावड़ा, कोरबा व दुर्ग के बीच चलने वाली सभी लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेन शामिल हैं। ट्रेन नंबर 02317 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल 30 जून से प्रत्येक रविवार व बुधवार को चलेगी। इसी प्रकार 02318 अमृतसर-कोलकाता 2 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार, 02325 कोलकाता-नंगलडैम प्रत्येक वीरवार 24 जून,02326 नंगलडैम-कोलकाता 26 जून से प्रत्येक शनिवार, 03005 हावड़ा-अमृतसर 30 जून से रोजाना, 03006 अमृतसर-हावड़ा 2 जुलाई से रोजाना, 02331 हावड़ा-जम्मूतवी 29 जून से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार, 02332 जम्मूतवी-हावड़ा 1 जुलाई से वीरवार, रविवार व सोमवार, 08237 कोरबा-अमृतसर 25 जून से 29 दिसंबर तक, 08238 अमृतसर-कोरबा 27 जून से 31 दिसंबर, 08215 दुर्ग-उधमपुर 23 जून से 29 दिसंबर व 08216 उधमपुर-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल 24 जून से 30 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed