{"_id":"634096dc8724656f87326ec5","slug":"12-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-them-to-america-ambala-news-knl1237194116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
अमेरिका भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है आरोपियों ने पीड़ित से 40 लाख रुपये की डिमांड की थी। शातिर आरोपियों ने पीड़ित को पहले पांच लाख रुपये के डॉलर दिये और उसे अंबाला से चंडीगढ़ और वहां से मुंबई बुलाकर दुबई भेज दिया। दुबई में पीड़ित से डॉलर ले लिये गए। वहीं दोनों आरोपियों ने पीड़ित के घर जाकर करीब 6 लाख रुपये घर से ले लिया। दुबई से लौटकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है
मोती नगर लायलपुर बस्ती निवासी मनिंद्र सिंह ने थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात सुखविंद्र पाल शर्मा उर्फ काला निवासी हरगोविंद्र कॉलोनी, बहादुरगढ़ पटियाला से हुई। जो लोगों को बाहर विदेश भेजने का काम करता है। उसने उसे चंडीगढ़ के जसवंत गिल से मिलवाया। जिससे उसकी अमरीका जाने के लिए 40 लाख रुपये में बात हुई। जसवंत गिल ने कहा कि आप पांच लाख रुपये के डालर जोकि 6500 डालर बनते हैं अपने साथ ले लेना। जसवंत के कहे मुताबिक उसने 5 लाख के डालर ले लिए। उसने 5 नवंबर 2021 को उसे मुंबई के लिये जहाज में बैठा दिया। वह मुुंबई में 15 दिन होटल में रहा, जहां पर पीड़ित ने सारा खर्चा अपने पास से किया। जसवंत गिल ने उसे कहा कि तुम मुुंबई से दुबई टिकट लेकर चले जाओ। दुबई जाते ही जसवंत गिल के एक साथी ने उससे 6500 डालर ले लिये और अपने साथ होटल में ले गया। 6 दिन बाद उसके पास जसवंत गिल का फोन आया। उसने उसे अमेरिका भेजने के लिए 6 लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने उसके परिजनों से 5 लाख नकद ले लिए और एक लाख रुपये बैंक आफ बड़ौदा के खाते में डलवा लिये। वह 20 दिन तक दुबई में बैठा रहा । पीड़ित ने बताया कि जब दुबई से संबंधित व्यक्ति और जसवंत ने फोन उठाना बंद कर दिया तो 25 जनवरी 2022 को भारत पहुंचकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे कुछ चेक दिए जो बाउंस हो गये। पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----------