फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   116 students passed in level one of Super-100

Ambala News: सुपर-100 का लेवल वन में 116 विद्यार्थी उत्तीर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
116 students passed in level one of Super-100
अंबाला सिटी। सुपर-100 लेवल वन खंड स्तरीय परीक्षा का परिणाम जारी हो गया। जिले से 116 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सबसे ज्यादा शहजादपुर खंड से 35 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। अब यह उत्तीर्ण विद्यार्थी जिला स्तर पर होने वाली परीक्षा देंगे। इसके बाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय रिहायशी आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ ही जेईई व मेडिकल की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले भी कई जिले से कई विद्यार्थी इस योजना में चयनित हो चुके हैं। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर से 11, राजकीय उच्च विद्यालय रामपुर छपरा से छह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट से पांच, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुराना से पांच विद्यार्थी चयनित हुए। इन विद्यालयों से सबसे ज्यादा विद्यार्थी चयनित हुए। जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि सुपर-100 लेवल वन में 116 विद्यार्थी खंड स्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। अब यह विद्यार्थी जिला स्तरीय परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

सभी खंड से 116 विद्यार्थी चयनित
खंड उत्तीर्ण विद्यार्थी
अंबाला वन 20
अंबाला टू 21
बराड़ा 17
नारायणगढ़ 6
साहा 17
शहजादपुर 35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed