फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, एक जख्मी

ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, एक जख्मी

Fri, 21 Dec 2018 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, एक जख्मी
फोटो नंबर :: 31
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा जख्मी
नेशनल हाईवे 344 पर खड़ा था ट्रक, पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। नेशनल हाईवे 344 पर वीरवार सुबह खड़े ट्रक में पीछे से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि चालक की हालत चिंताजनक है। बाइक सवार दोनों युवक चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था। मुलाना पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी।

वीरवार सुबह चचेरे भाई अरुण व कमल निवासी जम्मू कॉलोनी यमुनानगर अपनी बाइक पर सवार होकर हेमा माजरा स्थित एक फैक्टरी में अपने काम पर जा रहे थे। जैसे ही वे कांसापुर गांव के पास पहुंचे तो मार्ग पर खडे़ एक ट्रक में पीछे से टकरा गए। टक्कर लगते ही दोनों चचेरे भाई मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे अरुण की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक कमल की हालत नाजुक बताई है। हादसे में ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed