फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंडरपास के लिए खोदी सड़क पर हो रहे हादसे, दुकानदारों ने सरकार को घेरा

अंडरपास के लिए खोदी सड़क पर हो रहे हादसे, दुकानदारों ने सरकार को घेरा

Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास के लिए खोदी सड़क पर हो रहे हादसे, दुकानदारों ने सरकार को घेरा
अंडरपास के लिए खोदी सड़क पर हो रहे हादसे, दुकानदारों ने सरकार को घेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में रेलवे फाटक के पास अंडरपास बनाने के लिए लगभग तीन माह पूर्व सड़क खोदी गई थी, लेकिन विभागीय कारणों से यह कार्य सिरे न चढ़ सका। इसके बाद से ही खोदी गई सड़क को पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी इसी हालत में छोड़ गए थे। बाद में सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने तो पीडब्ल्यूडी को कहकर अपनी दुकानों के आगे रास्ते पर बजरी डलवाकर सुचारु करवा लिया था, लेकिन सड़क के बीचों-बीच करीब नौ फीट गहरी खोदी गई सड़क की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस वजह से इस टूटी सड़क ने कुछ माह में दलदल वाले तालाब का रूप ले लिया और राहगीरों के लिए हादसे का शिकार बनने लगी। इस बाबत दुकानदारों में इतना रोष है कि उन्होंने इस जगह पर पेड़ पर एक बोर्ड भी लगा दिया है जिस पर लिखा है कि स्वच्छ भारत अभियान, गड्ढे खोदो खुले छोड़ो।
दुकानदारों ने कहा कि शहर में रेलवे फाटक के पास अंडरपास बनाने के लिए सड़क खोदी गई थी लेकिप रेलवे और पीडब्ल्यूडी विभाग का आपस में तालमेल न होने के कारण कार्य बीच में रोक दिया गया। अब इस सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि यह तालाब करीब 8-9 फीट गहरा है। प्रतिदिन इस जगह हादसे होते रहते हैं। इस बाबत कई बार विधायक असीम गोयल, डीसी शरणदीप कौर बराड़, पीडब्ल्यूडी विभाग से एक्सईएन से मिले, लेकिन समाधान नहीं हो सका। दुकानदारों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

---------------
बुधवार रात हुआ था हादसा
दुकानदारों ने कहा कि यहां कई बार हादसे हुए और एक हादसा गत रात्रि करीब साढ़े 8 बजे हुआ जिसमें दो बाइक सवार इसमें बाइक समेत गिर गए थे। गनीमत रही कि उस वक्त वहां दुकानदारों ने उन्हें बचा लिया। दुकानदारों का कहना है कि अगर यही हादसा रात को दुकानें बंद होने के बाद होता तो शायद उन युवकों को बचाया नहीं जा सकता था, क्योंकि एक तो यह तालाब 8-9 फीट गहरा और ऊपर से इसमें दलदल और काई भी जमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
रोजाना फूंकेंगे अधिकारियों का पुतला, सात दिन बाद सीएम का
दुकानदारों ने कहा कि इस बाबत डीसी व एसडीएम से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद संबंधित विभाग को इस जगह को भरने के लिए कहा गया था, लेकिन विभाग ने अधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए यहां भरत डालने की भी जहमत नहीं उठाई। दुकानदार तरसेम कुमार, जसपाल सिंह, अमरपाल सिंह, भगवान, हरमेश पाल, देश राज करियाना, राजा मक्कड़, दीपक, रामू, अशोक कुमार, सोनू, मंजीत, विश्वजीत व अन्य ने कहा कि उन्होंने इस बाबत वीरवार को एक बैठक की और फैसला लिया कि रोजाना शाम 4 बजे इस जगह अंबाला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों के पुतलों का दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7वें दिन इस जगह सीएम मनोहर लाल खट्टर के पुतले को भी आग के हवाले किया जाएगा और इसके बाद पुतला दहन कर उन अस्थियों को इसी तालाब में बहाया जाएगा।

बॉक्स
जल्द काम पूरा कर खोला जाए रेलवे फाटक
दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द कचहरी चौक से लेकर रेलवे फाटक तक नाले का कार्य पूरा करवाया जाए व जो एक सड़क बंद है उसको जल्द खोला जाए। रेलवे फाटक को खोला जाए। कचहरी चौक से लेकर मॉडर्न फर्नीचर तक हुए अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि दुकानदार व रेहड़ी व्यापारी अपना रोजगार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed