{"_id":"5b6210fb4f1c1b9d3e8b498e","slug":"11533153531-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्पोर्टस होस्टल में खिलाडिय़ों को खानपान की सुविधा भी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्पोर्टस होस्टल में खिलाडिय़ों को खानपान की सुविधा भी मिलेगी
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम अंबाला छावनी के सामने बनाये जा रहे स्पोर्ट्स होस्टल में खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के लिए आवासीय सुविधा के साथ-साथ अच्छा और बेहतर खानपान मुहैया करवाने के लिए किचन भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस होस्टल का निर्माण कार्य भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम के साथ ही पूरा कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि 22 जून को स्पोर्ट्स होस्टल के निर्माण का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने करते हुए छात्रावास और वार हीरोज स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ निर्माण करवाने वाली दोनों एंजेसियों को निर्धारित वक्त से पूर्व एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि इस स्टेडियम में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल मैच हो। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर स्पोर्ट्स होस्टल के निर्माण कार्य पूरी तेजी से जारी है। इस होस्टल के निर्माण के लिए खेल विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग को 13 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि वार हीरोज स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जा रहा है। स्टेडियम बनने के बाद यहां खेले जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रतिभागी खिलाड़ियों के रहने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी इसलिए खेल विभाग द्वारा स्टेडियम के सामने स्पोर्ट्स होस्टल स्थापित करने का निर्णय लिया है।