फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दबंग लोग किसानों के साथ कर रहे जबरदस्ती : विज

दबंग लोग किसानों के साथ कर रहे जबरदस्ती : विज

Tue, 05 Jun 2018 01:43 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
दबंग लोग किसानों के साथ कर रहे जबरदस्ती : विज
दबंग लोग किसानों के साथ कर रहे जबरदस्ती : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
देशभर में किसान संगठनों की हड़ताल के बीच किसानों के दूध और सब्जियों को जबरदस्ती सड़क पर गिराने के वीडियो सामने आने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुछ दबंग लोग किसानों के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं जिसे उनकी सरकार किसी भी सूरत में चलने नहीं देगी।
अनिल विज ने एक बयान में कहा कि सरकार ने जिला प्रशासन और पुलिस को आदेश दिए हैं कि जो किसान दूध और सब्जियां लेकर आ रहे हैं उन किसानों को पूर्ण सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। अनिल विज ने कहा कि किसान जिस भी इलाके में रहते हैं उस इलाके के थाने की जिम्मेवारी है कि उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया करवाएं और सरकार की तरफ से बाकायदा आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं जींद में दलितों द्वारा मांगें पूरी न होने के कारण धर्म परिवर्तन करने का मामला सुर्खियों में आने पर उन्होंने धर्म परिवर्तन करने वालों को नसीहत दी कि इंसान को धर्म का पक्का होना चाहिए, लोगों ने धर्म के लिए सिर कटवा दिए लेकिन धर्म नहीं बदला। ऐसे में किसी भी मांग के पूरा न होने पर धर्म परिवर्तन करना न तो उचित ही है और न ही ये अपनी बात मनवाने का कोई तरीका है। अनिल विज ने कहा कि दलितों द्वारा अपनी बात कहने का यह कोई वाजिब तरीका नहीं है। सरकार आंदोलनकारियों की बात सुनती है और वाजिब बातों को मानती भी है। कई बार बात मानने में विलंब भी हो जाता है लेकिन सिर्फ इसी बात पर अपना धर्म बदल लेना ठीक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed