{"_id":"5aee0a394f1c1b9e098b8484","slug":"11525549625-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- मामला गत दिनों बराड़ा निवासी आठवीं के छात्र द्वारा आत्महत्या करने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- मामला गत दिनों बराड़ा निवासी आठवीं के छात्र द्वारा आत्महत्या करने का
Updated Sun, 06 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक ने दाखिला देने से किया था इंकार, इसलिए आठवीं के छात्र ने की थी आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा (अंबाला)।
गत दिनों आठवीं कक्षा के छात्र कर्ण द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। मामले को लेकर कर्ण के पिता कोहिनूर वाटिका कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बराड़ा थाने में अब शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने स्कूल के अध्यापक एनके वर्मा पर बेटे को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया है।
मनोज कुमार ने शिकायत में कहा है कि उनका बेटा कर्ण अधोया गांव के राजकीय स्कूल का छात्र था। उसने आठवीं की परीक्षा पास कर ली थी और अब उसने नौवीं कक्षा में दाखिल लेना था, लेकिन जब वह स्कूल जाते तो अध्यापक एनके वर्मा यह कह देते कि कर्ण हिंदी में कमजोर है। उसे प्रताड़ित किया जाता, जिस वजह से उसे दाखिला देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कई बार एडमिशन के लिए स्कूल में चक्कर लगाए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके चलते कर्ण मानसिक तौर पर परेशान हो गया था और घर जाकर पंखे से फंदा लगा जान दे दी थी। उधर, बराड़ा पुलिस ने कर्ण के पिता की शिकायत पर अध्यापक एनके वर्मा के खिलाफ धारा 305 के तहत शनिवार देर रात मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अध्यापक को पुलिस ने अभी गिरफ्तार नहीं किया है। बराड़ा थाना प्रभारी यशदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कर्ण के फंदा लगाने की पुष्टि हुई थी। पहले परिवार ने अध्यापक पर आरोप नहीं लगाए थे, मगर अब यह जानकारी दी है जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।