{"_id":"5999c8104f1c1b767e8b470d","slug":"11503250448-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- वार्ड में मौजूद मरीज घंटों गर्मी से हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- वार्ड में मौजूद मरीज घंटों गर्मी से हुए बेहाल
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर :: 34
इमरजेंसी ब्लॉक में घंटों गुल रही बिजली, मरीज परेशान
- वार्ड में मौजूद मरीज घंटों गर्मी से हुए बेहाल
- हाथों में कपड़े व गत्ते से हवा लेने को मजबूर
20 अगस्त
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में रविवार अचानक बिजली गुल होने से मरीजों के मुसीबत खड़ी हो गई। हालात ये थे कि घंटो बिजली होने से मरीज गर्मी से बेहाल हो गए। मजबूरन हाथों में कपड़े व गत्ते लेकर हवा ले रहे थे। जबकि अस्पताल परिसर में बकायदा जैनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद भी मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
वहीं इमरजेंसी ब्लॉक में गर्मी के कारण कई मरीज तो तीमारदारों के साथ वार्ड से बाहर निकलकर अस्पताल में परिसर में घूम रहे थे, ताकि गर्मी से किसी तरह निजात मिल सके। अस्पताल की ओटी में भी प्राथमिक उपचार करने में डाक्टरों व स्टाफ नर्स को उपचार करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, अस्पताल में दाखिल सौरव, हेमंत, कांता देवी, बृजभूषण का कहना था कि करीबन एक घंटे पहले अचानक कट लग गया था। पहले तो काफी समय तक बिजली की प्रतिक्षा करते रहे। जैसे-जैसे समय बितने लगा तो ब्लॉक में गर्मी बढ़ गई और पसीनें छुटने लगे। बिजली को लेकर जब अस्पताल के संबंधित स्टाफ से पूछा गया तो उन्होंने कोई जानकारी न होने की बात कहकर चले गए। उनका कहना था कि अस्पताल के अधिकारियों को चाहिए कि वह इमरजेंसी वार्ड में तो कम से कम जनरेटर या फिर बिजली की किल्लत से छुटकारा दिलवाने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। मरीज को राहत भी मिल सके और वह उपचार भी करवा सके। वहीं एसएमओ डा. सतीश का कहना है कि बिजली की तारों में तकनीकी खराबी आने से कारण बिजली गुल हो गई थी, कुछ समय बाद दोबारा बिजली आ गई थी, जबकि जल्द ही जनरेटर की व्यवस्था करवाई जाएगी।