फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अवैध खनन पर गुरुद्वारा कमेटी ने सौंपा ज्ञाप

अवैध खनन पर गुरुद्वारा कमेटी ने सौंपा ज्ञाप

Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर गुरुद्वारा कमेटी ने सौंपा ज्ञाप
फोटो नंबर 21
विज्ञापन

अवैध खनन पर गुरुद्वारा कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
4 अगस्त
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर गुरुद्वारा साहिब टोका पातशाही दसवीं की कमेटी की तरफ से स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में गुरुद्वारा साहिब की कृषि भूमि के साथ-साथ संगतों व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बनाये गए पुल को भी खनन से नुकसान होने की आंशका जताई गई है। एसडीएम नारायणगढ़ के नाम लिखित इस ज्ञापन में कमेटी की तरफ से बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में हरियाणा की सीमा के नजदीक गुरुद्वारा टोका साहिब स्थित है। गुरुद्वारा साहिब की कृषि योग्य लगभग 10 एकड़ भूमि हरियाणा प्रदेश के टोका मौजा में पड़ती है। गुरुद्वारा साहिब की भूमि के साथ ही जिस मालिक की जमीन है उसने 20 फीट तक खुदाई करके खनन किया है, जिससे गुरुद्वारा साहिब की कुछ भूमि बह गई है। अंधाधुंध खनन के कारण गुरुद्वारा की और जमीन के बहने का भी खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस संदर्भ में तुरन्त कानूनी करवाई की जाए। एसडीएम की गैरमौजूदगी में ज्ञापन तहसीलदार रमेश अरोडा ने लिया उनके साथ बीडीपीओ सुमित बक्शी भी थे। ज्ञापन सौंपने वालों में सतनाम सिंह भाटिया, गुरजंट सिंह, भगत सिंह, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed