फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हत्या की कोशिश व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक और आरोपी काबू ण्

हत्या की कोशिश व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक और आरोपी काबू ण्

Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
हत्या की कोशिश व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक और आरोपी काबू ण्
अंबाला कैंट। पंजोखरा थाने में दर्ज हत्या की कोशिश व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में गत दिवस सीआईए वन ने नारायणगढ़ की चानना कॉलोनी निवासी आरोपी विक्रांत गर्ग को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में संलिप्त ग्यारह अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैै जबकि फरार हुए अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बीती 27 मार्च को गांव डैहरी के पास सीआईए नारायणगढ़ के पुलिस वाहन में अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी थी और आरोपी मौके से फरार हो गए थे। दुर्घटना में गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। स्टाफ की शिकायत पर पंजोखरा थाने में मामला दर्ज किया गया था जिसकी जांच सीआईए वन को सौंपी गई थी। वहीं, कुरुक्षेत्र के सीआईए स्टाफ पर फायरिंग करने के मामले में भी पुलिस ने संदीप निवासी गांव टोबा थाना साहा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। नारायणगढ़ थाने में कुरुक्षेत्र सीआईए दो के निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बीती 25 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि डिफेंस कॉलोनी में पुलिस टीम वांछित आरोपी संदीप व जगजीत सिंह निवासी गांव पिलखनी को पकड़ने के लिए आई तो आरोपियों ने उनपर फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed