फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डेढ़ साल में 9 करोड़ की लागत से बनेगा बड़ागढ़ में खेल स्टेडियम

डेढ़ साल में 9 करोड़ की लागत से बनेगा बड़ागढ़ में खेल स्टेडियम

Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल में 9 करोड़ की लागत से बनेगा बड़ागढ़ में खेल स्टेडियम
बड़ागढ़ में बनेगा मॉडर्न खेल स्टेडियम, राज्यमंत्री ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 16
12 एकड़ भूमि पर 9 करोड़ की राशि से 18 माह में बनकर तैयार होगा
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को गांव बड़ागढ़ में बनने वाले मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। यह खेल स्टेडियम 12 एकड़ भूमि पर लगभग 9 करोड़ की राशि से 18 माह में बनकर तैयार होगा। इसमें स्वीमिंग पूल, वॉलीबॉल ग्राउंड, बास्केटबाल ग्राउंड, कबड्डी ग्राउंड तथा एथलेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा। स्टेडियम का कवर्ड एरिया 15654 वर्ग फीट होगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि अगर ग्राम पंचायत साथ लगती दो एकड़ भूमि ओर दे देती है तो यहां हॉकी का ग्राउंड भी बनवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में न जाने कौन से कारण व जनप्रतिनिधि की कौन सी कमजोरी रही कि यहां खुलने वाला कन्या कॉलेज मातनहेल चला गया और जनता को मायूस होना पड़ा। उन्होंने कहा कि राजकीय कॉलेज नारायणगढ़ में भी ऑडिटोरियम को साउंड प्रूफ करवाया जाएगा। इस आधुनिक खेल स्टेडियम के यहां बनने से क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा सकेंगे और पदक जीत कर अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मौके पर सरपंच अनिल राणा, जिप चेयरमैन सुरेंद्र राणा, राज्यमंत्री के राजनैतिक सचिव सोहन सिंह, खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अरुणकांत, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप गोयल, भाजपा जिला महामंत्री राजेश बतौरा, शहजादपुर मंडल प्रधान विवेक गुप्ता, मारकंडा मंडल प्रधान नरेंद्र राणा कुराली, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य अशोक साहनी, मा. जरनैल सिंह बड़ागढ़, मा. रामनिरंजन, बीसी मोर्चा जिला प्रधान अशोक पाल, पंचायत समिति शहजादपुर चेयरमैन गुरनाम सिंह, ऋषि दयानंद अखाड़ा से रविंद्र आर्य, सरपंच हरपाल सिंह बड़ी बस्सी, जिला परिषद सदस्य जिया लाल सैनी, सरपंच यूनियन नारायणगढ़ प्रधान जसविंद्र बख्तुआ, बांका सैनी, युवा प्रधान हैप्पी शर्मा, कमल गोंदी, पवन सैनी, रामबीर प्रजापत तथा भरत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed