फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, रावण का कुनबा हुआ खाक

बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, रावण का कुनबा हुआ खाक

Sat, 20 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, रावण का कुनबा हुआ खाक
असत्य पर हुई सत्य की जीत, रावण का कुनबा खाक
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 31 से 50, 56 से 60
जिले भर में विभिन्न स्थानों पर दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया
कैंट में मंत्री अनिल विज तो सिटी में विधायक असीम गोयल हुए आयोजनों में शामिल
गायकों ने कार्यक्रम पेश कर बांधा समा, जनता गीतों पर झूमी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। विजय दशमी के दिन बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत हुई, वहीं रावण का कुनबा खाक हो गया। जिलेभर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया, जबकि आयोजन स्थलों के आसपास मेले का माहौल रहा। ट्विन सिटी में जहां मंत्री अनिल विज व विधायक असीम गोयल आयोजनों में शामिल हुए, वहीं गायकों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। अंबाला कैंट में जहां गांधी मैदान, रेलवे कॉलोनी स्थित नाचघर, रामबाग रोड पर दशहरा मैदान, अंबाला सिटी में सेक्टर-8 हुडा ग्राउंड व मॉडल टाउन में आयोजन किए गए।
कैंट के गांधी मैदान में मंत्री अनिल विज ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व। पूरे देश में यह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। विजयादशमी पर हमें यही प्रेरणा लेनी है कि हमें अपने अंदर व सामने की बुराइयों का मिलकर खात्मा करना है। उन्होंने गांधी मैदान में श्री राम लीला कमेटी अनाज मंडी द्वारा आयोजित राम लीला में आयोजकों को, बजाजा बाजार रामलीला कमेटी को तथा रेलवे कॉलोनी नाचघर रामलीला कमेटी को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की। रामलीलाओं में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को जलाया गया और भव्य आतिशबाजी से रावण पर भगवान राम की जीत का जश्न भी मनाया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरिंद्र भारदवाज, उत्तर रेलवे रामलीला नाचघर दशहरा कमेटी के प्रधान अशोक कुमार, हरपाल सिंह पाली, वशिष्ठ अतिथि धर्मेश सूद, सदर मंडल भाजपा सचिव प्रमोद कुमार लक्की, डिवीजनल सेक्रेटरी एनआरएमयू सीएस बाजवा, बजाजा बाजार रामलीला कमेटी के प्रधान प्रेम जग्गी, सचिव संजय कक्कड़, संजीव जिंदल, दीपक राणा, राजेंद्र, रामलीला कमेटी अनाज मंडी के अध्यक्ष सीए सुभाष चंद गोयल, नरेश कुमार गुप्ता, उपप्रधान अजय अग्रवाल (पप्पू), सुरेंद्र राणा, एसी गोयल, जसबीर जस्सी, राजीव डिंपल, रवि सहगल, सतपाल ढल, तिलक राज, रमेश शर्मा, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सन्नी आनंद, बीएस बिंद्रा, ललित चौधरी, रमन जोहर, अजय कुमार, युवा मोर्चा के उपप्रधान गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
इंसान में राम और रावण दोनों ही हैं, बुराई को कुचलें : गोयल
गायक रेशम सिंह अनमोल व सोनू विर्क के गीतों पर झूमे युवा
अंबाला सिटी। सेक्टर-आठ हुडा मैदान में दशहरा पर्व पर विधायक असीम गोयल ने कहा कि व्यक्ति में राम और रावण दोनों विद्यमान हैं। दशहरे का सबसे अच्छा संदेश ही है कि हमें अपने अंदर के राम को जागृत कर रावण का दहन करना है। हमें समाज व देश में फैली बुरी कुरीतियों को मिलकर खत्म करना है, तभी यह भारत विश्व गुरु बन सकेगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने रावण का वध करके बुराई का अंत किया था और इसी प्रकार भगवान कृष्ण ने कंस का वध करके बुराई को समाप्त किया था। इस अवसर पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान संजय गोयल, सेक्टर-8 के प्रधान अमरदीप सिंगला, प्रेम बत्रा, राकेश गोयल, पिकेश बत्रा, पार्षद दलजीत भाटिया, नरेंद्र ठाकुर, रितेश गोयल, संजीव टोनी, बलराम शर्मा, मामचंद्र सिंगला, मनदीप राणा, विनोद बंसल, राजेश गुप्ता, प्रीतपाल शर्मा, अमित भर्ती, उमाकांत, डॉ. किरण शर्मा, दर्शन लाल, संदीप कौशिक, संजीव आनंद, सुधीर शर्मा, मोहित बिंदल, अरविंद गौड़, सौरभ गुप्ता, हितेश जैन, राम रत्न गर्ग, चंद्रमोहन गुप्ता, हरिनारायण चावला, प्रमोद जिंदल, कपिश गर्ग, तरसेम गर्ग, प्रदीप बाबू, मुकेश जिंदल, अजय मित्तल, मंगल सिंह बजाज, अमन सूद, श्याम प्रजापति, अर्पित अग्रवाल, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘भाभी तेरी ऐंड है’ पर झूमे युवा
जगाधरी गेट स्थित दशहरा महोत्सव में पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल व सोनू विर्क ने गीतों से समा बांध दिया। रेशम के गीत भाभी तेरी ऐंड है... पर युवा जमकर थिरके। इस बार रावन, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों को मुखाग्नि भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने दी। इसके अलावा पंजाबी गीत ‘जे तू देखने शोंकी मुंडे गबरू’, ‘जिन्ना पेट्रोल अस्सी तेरे पिच्छे फूंकता’, ‘असी जदो दे शरीफ हो गए’, ‘उंज मुंडे विच कोई न खराबी’ पर दमदार प्रस्तुति दी।

-----------
मुलाना में 70 फीट के रावण का दहन
मुलाना। श्रीमद् भगवती माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना परिसर में श्री कृष्णा ड्रामाटिक क्लब मुलाना द्वारा रावण के लगभग 70 फुट उंचे पुतले का दहन किया गया। दहन से पहले झांकियां निकाली गई। झांकियां मुलाना के मुख्य रास्तों से होती हुई माता बाला सुंदरी मंदिर पंहुची, जहां राम और लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध किया। फिर कुंभकरण को मार गिराया। इसके बाद मार्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अपने तीर से लंका पति रावण का वध कर असत्य पर सत्य को विजयी दिलायी।
----------
इतने फीट के जले पुतले
जगाधरी गेट
रावण 60, कुंभकरण : 55, मेघनाद : 50
सेक्टर-8 में
रावण 65 फुट, कुंभकरण 60, मेघनाद 55
गांधी ग्राउंड में
रावण 70, कुंभकरण 65, मेघनाद 55
दशहरा ग्राउंड
रावण 65, कुंभकरण 55, मेघनाद 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed