फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जिला चैंपियन बनने के लिए आज मैदान में उतरेंगे खिलाड़ी

जिला चैंपियन बनने के लिए आज मैदान में उतरेंगे खिलाड़ी

Mon, 15 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिला चैंपियन बनने के लिए आज मैदान में उतरेंगे खिलाड़ी
जिला चैंपियन बनने के लिए आज मैदान में उतरेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिखाएंगे दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित जिला खेल महाकुंभ में 15 अक्तूबर को खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। ओपन कैटेगिरी में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी तैयार हैं और चैंपियन बनने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। यह प्रतियोगिताएं व्यक्तिगत और टीम इवेंट में खेली जाएंगी, जिसके लिए तैयारी की गई है। प्रतियोगिताएं 15 से 17 अक्तूबर तक चलेंगी। इसके तहत 15 को जहां लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं होंगी, वहीं 16 को लड़कों की। सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में डीसी शरणदीप कौर बराड़ इसका शुभारंभ करेंगी।
यह प्रतियोगिताएं होंगी
खेल महाकुंभ लड़कों और लड़कियों की ओपन कैटेगिरी में कराया जाएगा। ट्विन सिटी के आयोजन स्थलों पर यह प्रतियोगिताएं होंगी। सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, कबड्डी नेशनल स्टाइल, वॉलीबॉल, जूडो, पुलिस डीएवी स्कूल में हॉकी प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि पुलिस लाइन लॉन टेनिस अकादमी में लॉन टेनिस के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में बॉक्सिंग, जिमनास्टिक, रेसलिंग, खालसा स्कूल गर्ल्स व जीएमएन कॉलेज में हैंडबॉल, एसडी स्कूल में टेबल टेनिस के मैच करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी इनाम राशि
प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 2 हजार, दूसरे को 1500 तथा तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसी प्रकर टीम इवेंट में प्रथम आने वाली टीम को 1500 रुपये, द्वितीय को 1000 तथा तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 750 रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed