फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एसडी कालेज ने जोनल युवा समारोह की पांचों ओवरऑल ट्राफियों पर जमाया कब्जा

एसडी कालेज ने जोनल युवा समारोह की पांचों ओवरऑल ट्राफियों पर जमाया कब्जा

Sun, 14 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
एसडी कालेज ने जोनल युवा समारोह की पांचों ओवरऑल ट्राफियों पर जमाया कब्जा
एसडी कॉलेज ने जोनल युवा समारोह की पांचों ओवरऑल ट्राफियों पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

फोटो नंबर : 23
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। राजकीय कॉलेज कालका में आयोजित तीन दिवसीय युवा समारोह में एसडी कॉलेज छाया रहा। पांचों ओवरऑल ट्राफियों पर कॉलेज ने कब्जा जमाया। प्रिंसिपल डॉ. राजिंद्र सिंह, डॉ. नवीन गुलाटी व क्लचरल अफेयर्स की डीन डॉ. परमजीत कौर ने मंच पर मुख्यातिथि से ओवरऑल ट्राफियां प्राप्त कीं। प्रिंसिपल सिंह ने क्लचरल अफेयर्स की डीन डॉ. परमजीत कौर, सभी विधाओं के प्रभारी प्रध्यापकों तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों व उनके परिवारजनों का धन्यवाद करते हुए उन्हें इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने अधिकतर प्रतियोगिताओं में अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया है।

प्रवक्ता डॉ. नवीन गुलाटी ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित युवा समारोह में लगभग 43 विधाएं को पांच ट्रॉफियों में बांटा गया जिसमें एसडी कॉलेज (लाहौर) के विद्यार्थियों ने म्यूजिकल आइटम्स, डांस आइटम्स, लिटरेसि आइटम्स, फाइन आर्ट आइटम्स, और थियेटर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचों ओवरऑल ट्राफियों को हासिल किया। डॉ. परमजीत कौर ने बताया कि प्रथम स्थान पर रही विधाओं में सामान्य समूह गीत, हरियाणवी वाद्यवृंद, हरियाणवी समूह नृत्य, कोरियोग्राफी, रसिया समूह नृत्य, सांग हरियाणवी, प्रश्नोत्तरी, कोलाज, इंस्टालेशन, शास्त्रीय गायन एकल, शास्त्रीय तबला वादन, पुरुष हरियाणवी एकल नृत्य, वाद-विवाद, पाश्चत्य समूह गान द्वितीय स्थान पर रही। विधाओं में शास्त्रीय सितार वादन, हरियाणवी पॉप संगीत, सामान्य समूह नृत्य, रिचुअल, हरियाणवी स्किट, चित्रकार, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, हरियाणवी लोक वाद्य, पाश्चात्य वाद्य एकल, ऑन द स्पॉट पेंटिंग और तृतीय स्थान पर रही विधाओं में हरियाणवी समूह गायन, एकल पाश्चात्य गायन, महिला एकल हरियाणवी नृत्य, माइम, कविता उच्चारण आदि प्रतियोगिता में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed