{"_id":"5a58fd174f1c1bf0408b482b","slug":"111515781399-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- इमरजेंसी वार्ड में हुई डील के बाद हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- इमरजेंसी वार्ड में हुई डील के बाद हुआ फरार
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल का इलेक्ट्रिशियन बनकर स्क्रैप कारोबारी से 46 हजार रुपये की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंट के सिविल में एक ठग अपने मंसूबों को अंजाम देकर फरार हो गया और किसी के कानों कान इसकी खबर भी नहीं लगीं। इमरजेंसी वार्ड में एक स्क्रैप कारोबारी के साथ एक युवक ने खराब बैटरियों के नाम पर 46 हजार रुपयों की डील की और वहां से पैसे लेकर रफ्फूचक्कर हो गया। पीड़ित युवक ने अपने साथ हुई इस ठगी क ी शिकायत शुक्रवार पुलिस को दे दी है।
खुद को सिविल अस्पताल का कर्मचारी बताकर की ठगी
पुलिस को दी शिकायत में बीसी बाजार के रहने वाले बलबीर ने बताया कि वह स्क्रैप का छोटा मोटा कारोबार करता है। बुधवार को उसकी दुकान पर एक युवक आया और उसने खुद को कैंट सिविल अस्पताल का इलेक्ट्रिशियन बताया। युवक ने बताया कि अस्पताल में 378 बैटरियां पड़ी हैं जो बेचनी हैं। सौदा 46 हजार रुपयों में तय हो गया। बलबीर ने बताया कि उसे जरा भी इलम नहीं था कि वह जिस युवक को अपनी बाइक के पीछे बैठाकर अस्पताल की ओर ले जा रहा है वह एक मंजा हुआ ठग है। अस्पताल आने से पहले बलबीर ने कच्चे बाजार से अपने एक परिचित से कुछ पैसे उधार लिए और इसके बाद उस युवक के साथ सिविल अस्पताल में आ गया। बलबीर ने बताया कि अस्पताल में आने के बाद वह युवक उसे इमरजेंसी वार्ड में बैठाकर बैटरियां लेकर आने के नाम पर 46 हजार रुपये लेकर चला गया। काफी देर तक इंतजार किया परंतु जब वह वापस नहीं लौटा तो उसका माथा ठनका और उसकी तलाश शुरू की। अस्पताल के कर्मचारियों से पूछा परंतु उसके बारे में किसी ने भी कोई भी जानकारी न होने की बात कही। बलबीर ने बताया कि उससे ठगी करने वाल युवक लंबा और गोरे रंग का है जिसके हाथ पर कट का निशान है। इसके बारे में बीसी बाजार पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दे दी है जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
--------------------------