फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - अधिकतम तापमान में आई करीब छह डिग्री की गिरावट

- अधिकतम तापमान में आई करीब छह डिग्री की गिरावट

Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान में आई करीब छह डिग्री की गिरावट
अंबाला कैंट। बुधवार को ट्विन सिटी में हुई बीस एमएम बारिश ने सड़कों के किनारे पानी भर दिया। इस कारण से आवाजाही में परेशानी हुई, जबकि गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। जिले का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग अभी और बारिश की उम्मीद जता रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही अंबाला में बारिश शुरू हो गई, जबकि दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई, लेकिन फिर भी सड़कों पर व इसके किनारे पानी भर गया। इस कारण से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। अंबाला कैंट बस स्टैंड के एंट्री और एग्जिट पर भी पानी भरा रहा, जबकि दुकानों के आगे भी बरसाती पानी जमा हो गया। देर सायं शुरू हुई बूंदाबांदी ने मौसम में और ठंडक घोल दी। दिन भर आसमान में छाये बादलों ने तापमान में भी करीब छह डिग्री की गिरावट ला दी, जबकि लोगों को उमस और गर्मी से निजात मिल गई। दुकानदारों का कहना है कि बाजारों में दुकानों के आगे पानी जमा है, जबकि इसकी निकासी का कोई बंदोबस्त नहीं है। कुछ ऐसे ही हालात कालोनियों के खाली प्लाटों के हैं, जहां पर बरसाती पानी जमा है और लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि मानसून सीजन में यही हालात रहते हैं और इसी कारण से इन क्षेत्रों में बीमारियां पनपती हैं।
विज्ञापन

उधर, मौसम विभाग का कहना है कि 6 अगस्त तक तेज बारिश का अनुमान है, जबकि इसके बाद सात व आठ अगस्त को हल्की बारिश की उम्मीद है। इस दौरान तापमान भी गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed