फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11-year-old Gursirat won 7 bouts at the national fencing championship.

Ambala News: 11 साल की गुरसीरत ने राष्ट्रीय तलवारबाजी में जीते 7 मुकाबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
11-year-old Gursirat won 7 bouts at the national fencing championship.
गुरसीरत।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। खेल के मैदान में प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और इस बात को सच साबित कर दिखाया है महज 11 साल की फेंसिंग (तलवारबाजी) खिलाड़ी गुरसीरत कौर ने। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सक्रिय सदस्य गुरसीरत ने जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित 14वीं मिनी नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी चमक बिखेरी है।
फॉइल इवेंट में अपनी फुर्ती और सटीक वार से विरोधियों को पछाड़ने वाली गुरसीरत ने टूर्नामेंट में कुल 9 मुकाबले खेले। इनमें से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 7 मैचों में एकतरफा जीत दर्ज की। अपनी इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 13वीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
विज्ञापन

गुरसीरत अब 25 सितंबर से 2 अक्तूबर तक उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित होने वाले सीबीएसई नेशनल गेम्स के लिए दिन-रात पसीना बहा रही हैं। उनकी नजरें इस बार स्वर्ण पदक पर टिकी हैं। पिता गुरशरण सिंह ने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि गुरसीरत रुद्रपुर में भी अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए पदक जीतकर लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed