{"_id":"6b035cc797f256b97106246a","slug":"11-year-old-daughter-files-complaint-human-rights-commission-finds-missing-mother-in-mansion-ambala-news-c-36-1-amb1002-173016-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 11 साल की बेटी ने दी शिकायत... लापता मां को मानवाधिकार आयोग ने कोठी से खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 11 साल की बेटी ने दी शिकायत... लापता मां को मानवाधिकार आयोग ने कोठी से खोज निकाला
विज्ञापन
- पश्चिम बंगाल से आकर डेढ़ साल से घरेलू सहायिका के तौर पर कर रही थी काम, वन स्टॉप सेंटर भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। पश्चिम बंगाल की 11 वर्षीय बच्ची की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम ने अंबाला की एक कोठी से उसकी मां को खोज निकाला। बच्ची ने मां के लापता होने की शिकायत स्थानीय पुलिस में दर्ज कराई थी।
मामला आयोग के संज्ञान में आने के बाद टीम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की। मानव तस्करी की आशंका के बीच आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार और एसडीएम सिटी दर्शन कुमार की मौजूदगी में महिला को तलाश किया।
आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया कि मामला 18 नवंबर का है। पश्चिम बंगाल निवासी 11 वर्षीय बच्ची ने अपनी मां के लापता होने की शिकायत वहां की पुलिस को दी थी। इस पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। बाद में एक एनजीओ के माध्यम से मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा। लोकेशन और अन्य तथ्यों की पुष्टि के बाद आयोग की टीम अंबाला पहुंची। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर संबंधित कोठी में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
वीडियो कॉल पर बेटी से कराई मां की बात
टीम ने कोठी का दरवाजा खटखटाया तो लापता महिला ने ही गेट खोला। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक एजेंसी के माध्यम से यहां आई थी और डेढ़ साल से कोठी में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही हैं। मौके पर ही आयोग के सदस्य ने वीडियो कॉल के जरिये पश्चिम बंगाल में मौजूद उसकी बेटी से बात कराई। लंबे समय बाद मां को सामने देखकर बेटी और मां दोनों भावुक हो गईं।
महिला ने कहा- अपनी मर्जी से कर रही थी काम
महिला ने टीम को बताया कि उसे कोठी में बंधक बनाकर नहीं रखा गया था और वह अपनी मर्जी से काम कर रही थी। उसने कोठी मालिक के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने की अपील भी की। महिला के अनुसार, उसने डेढ़ साल के दौरान अपनी बेटी को 30 हजार रुपये भेजे थे। वहीं, कोठी मालिक ने बताया कि महिला ने घर लौटते समय एकमुश्त वेतन लेने की बात कही थी, इसलिए उसकी तनख्वाह रोककर रखी गई थी। मौके पर ही मालिक ने महिला का पूरा बकाया भुगतान कर दिया। फिलहाल, आगे की कानूनी प्रक्रिया और काउंसलिंग के लिए महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।
आयोग को शिकायत मिली थी, इसकी जांच करने वह अंबाला पहुंचे थे। उनके साथ पुलिस व प्रशासन भी रहा। महिला अपनी मर्जी से काम कर रही थी। उन्होंने किसी पर कार्रवाई के लिए भी इन्कार किया है। महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।
- दर्शन कुमार, एसडीएम, अंबाला सिटी