फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 thousand 572 vaccinated, safety circle crossed 8 lakhs

11 हजार 572 लगा टीका, सुरक्षा चक्र 8 लाख के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
11 thousand 572 vaccinated, safety circle crossed 8 lakhs
युवक को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Ambala
जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला में 8 लाख 8 हजार 76 लोगों को अब तक सुरक्षा का टीका लगा दिया है। इनमें 5 लाख 68 हजार 987 को पहली और 2 लाख 39 हजार 89 हो दोनों खुराक मिल चुकी हैं। जुलाई में कुल 1 लाख 85 हजार 48 लोगों को टीका लगाया गया। महीने के आखिरी दिन जिला में कुल 11 हजार 572 लोगों को टीका लगा है।
विज्ञापन

अभियान में पहली पंक्ति के 1820 कर्मचारियों को दूसरा टीका लगा दिया गया है। वहीं 18 से 44 आयु वर्ग के 5126 लोगों को पहला, 171 लोगों को दोनों टीके लगा दिए गए हैं। इसी प्रकार 45 से 60 आयु के 1541 लोगों को पहला तो 2066 लोगों को दोनों टीके लगा दिए हैं। इसी क्रम में 60 या इससे ऊपर की आयु के 322 को पहला टीका लगा दिया गया है। साथ ही 526 लोगों को दूसरा टीका लगा कर सुरक्षित कर दिया गया है। जुलाई महीने में 1 लाख 50 हजार 258 लोगों को कोविशील्ड तो कोवाक्सीन लगवाने वालों की संख्या केवल 34 हजार 790 ही रही।
विज्ञापन

काम की व्यस्तता के कारण टीका नहीं लगवा पाया था। शनिवार को जैसे ही मुझे समय मिला बिना देरी किए पहला टीका लगवाने के लिए पहुंच गया। सबको खुद आगे आते हुए टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जतिन।
मैं कई दिनों से टीका लगवाने की सोच रहा था। अब जब तीसरी कोरोना की लहर कभी भी आ सकती है तो मैंने सोचा कि अब तो टीका लगवा ही लिया जाए। टीका लगवाने के लिए आ गया।
- अमृत सिंह।
मोबाइल के माध्यम से कई बार दोस्तों से जो बातें सुनते हैं, उससे मेरे मन में टीके को लेकर शंका पैदा हो गई थी। उसके बाद परिवार ने पहले टीका लगवाया। फिर मेरे मन से डर निकल गया। मैंने भी टीका लगवा लिया है।

- अमित कुमार।
मेरा बच्चा अभी छोटा है, इसलिए टीका नहीं लगवा पाई। लेकिन मैने सोच रखा था तीसरी लहर से पहले टीका लगवा कर खुद को व अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करूंगी। तो मैंने भी आज टीका लगवा लिया है।
-पल्लवी।

युवक को कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद

युवक को कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed