फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 new cases were found, the number of dengue patients reached 584

11 नए केस मिले, 584 पहुंचा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
11 new cases were found, the number of dengue patients reached 584
डेंगू के सोमवार को मिले 11 नए मामलों के साथ ही इस सीजन में 584 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जो 2016 के सबसे अधिक 582 से ज्यादा है। इतने मरीज आने के बाद भी अभी तक डेंगू का कहर थमा नहीं है। बुखार से ग्रसित मरीज प्रतिदिन अस्पताल में आ रहे है और इस दौरान सभी मरीजों के टेस्ट लिए जा रहे हैं। जांच के दौरान जिनमें डेंगू की पुष्टि हो रही है। उन्हें दाखिल भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जब तक तापमान में गिरावट नहीं होती है तब तक डेंगू को रोक पाना संभव नहीं है। वहीं बदलते मौसम के कारण संदिग्ध बुखार के मरीजों में भी कमी नहीं हो रही है। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल है। जो अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इसमें भी कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें कई-कई दिन बाद भी दवाई का असर दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

--------------------
अस्पताल में अंबाला से ज्यादा बाहरी जिलों व राज्य के मरीज
छावनी के नागरिक अस्पताल में डेंगू से ग्रसित कुल मरीजों में से अधिकतर यमुनानगर और पंजाब के हैं। जबकि अंबाला के बहुत कम मरीज शामिल है। ऐसे ही ओपीडी में भी बाहरी जिलों व पड़ोसी राज्यों के मरीजों की संख्या अधिक आ रही है। जो मरीज पिछले कई दिनों से अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। उसके बाद भी उनका बुखार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
लालडू से आए स्वर्णजीत ने बताया कि उसकी 10 दिन से तबीयत खराब है। पहले प्राइवेट में उसने अपना उपचार करवाया। मगर, जब असर दिखाई नहीं दिया तो अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल आया। जहां पर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दाखिल कर लिया है।
यमुनानगर से आए संजय ने बताया कि उसकी 10 नंवबर से तबीयत खराब है, दो दिन केमिस्ट से दवाई ली। मगर, जब असर नहीं दिखा तो छावनी के नागरिक अस्पताल में आ गया है। यहां पर उपचार चल रहा है।
शहजादपुर से आई हरमन ने बताया कि उसकी 6 दिन से तबीयत खराब है। जब जांच करवाई तो प्लेटलेट्स कम आए हैं। इस कारण उठना भी मुश्किल हो रहा है। वह दो दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल हुई है।

यमुनानगर के कलावड़ से आई प्रवीण ने बताया कि उनकी सात दिन से तबीयत खराब है। वह रविवार को ही अस्पताल में आई थी, क्योंकि पिछले कई दिनों से बुखार नहीं उतर रहा था। अभी थोड़ा आराम है।
---------------------
अंबाला में चाहे डेंगू के अधिक मामले आए हैं। मगर अन्य जिलों व पड़ोसी राज्य से हमारी स्थिति काफी बेहतर है। जल्द ही डेंगू पर काबू पा लिया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed