फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आचार संहिता में बिना डीसी से परमिशन चल रहा था शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम, एसडीएम पहुंचीं

आचार संहिता में बिना डीसी से परमिशन चल रहा था शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम, एसडीएम पहुंचीं

Tue, 12 Mar 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता में बिना डीसी से परमिशन चल रहा था शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम, एसडीएम पहुंचीं
बिना अनुमति रखा कार्यक्रम, एसडीएम ने एक घंटे में बंद करने के दिए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। आचार संहिता के दौरान प्रशासन से अनुमति लिए बिना देर शाम शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रखे कार्यक्रम को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर बंद करने के आदेश दिए। इस पर आयोजकों ने गैर राजनीतिक कार्यक्रम होने का हवाला दिया तो उन्होंने एक घंटे में कार्यक्रम बंद करने के आदेश दिए।
जानकारी के अनुसार भारत विकास परिषद नगर शाखा की तरफ से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर अग्रसेन चौक पर कैंडल सेरेमनी रखी गई। इस दौरान किसी ने डीसी शरणदीप कौर बराड़ को इसकी शिकायत कर दी कि आचार संहिता के दौरान साउंड लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और कुछ झंडे भी लगे हैं। इसकी सूचना मिलते ही डीसी ने एसडीएम कमलप्रीत कौर को मौके पर भेजा। यहां एसडीएम ने सबसे पहले कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, फिर आयोजकों से पूछा कि क्या इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने किसी से परमिशन ली है। इस पर कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र वालिया, सचिव अरविंद कौशिक, सचिव अरुण अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस बारे में डीसी से कोई परमिशन नहीं ली, क्योंकि शनिवार को डीसी अपने कार्यालय में नहीं होतीं। वहीं एसपी अंबाला को शनिवार को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम की परमिशन ली थी।
विज्ञापन

---
एक घंटे में कार्यक्रम कर दो बंद
एसडीएम ने शाम करीब पौने 7 बजे मौके पर पहुंचकर जब आयोजकों से कार्यक्रम की परमिशन के बारे में पूछा तो इस पर आयोजकों ने डीसी से परमिशन न लेने की बात कही और कहा कि मैडम यह तो गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। इसके बाद एसडीएम ने डीसी से बात की तो एसडीएम ने आयोजकों को यह आदेश दिया कि एक घंटे के भीतर यह कार्यक्रम बंद कर दो। इसके बाद यह कार्यक्रम रात 8 से करीब 10 मिनट पूर्व बरसात के आने पर समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
झंडे को लेकर भी हुआ शक
कार्यक्रम स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ झंडे भी लगे हुए थे। किसी ने डीसी को शिकायत दी कि यह झंडे किसी राजनीतिक पार्टी के हैं, लेकिन वहां पहुंचकर देखा तो यह झंडे किसी राजनीतिक पार्टी के न होकर राष्ट्रीय ध्वज था। इसके बाद एसडीएम ने आयोजकों से साफ कहा कि यहां कोई भी राजनीतिक पार्टी का नेता आकर कैंडल न जलाए। इस पर आयोजकों ने एसडीएम को कहा कि हम किसी को भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने से नहीं रोक सकते। इसके बाद एसडीएम ने आयोजकों से कहा कि फिर आप एक घंटे में यह कार्यक्रम खत्म कर दें अन्यथा हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी।

---
बरसात के बीच कार्यक्रम में कुंडी सहारे ली बिजली
बताया जा रहा है कि जिस जगह यह कार्यक्रम हुआ, उससे करीब 20 से 30 कदम की दूरी पर ही भारत विकास परिषद का कार्यालय बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद कार्यक्रम के लिए बिजली कनेक्शन रोड पर लगे खंभे से लिया गया। इससे जहां बिजली निगम को चपत लगी, वहीं बरसात के बीच रोड पर नंगी तारों के सहारे बिजली लेना किसी हादसे का सबब बन सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed