फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   15 गेम्स में 7502 खिलाड़ी दिखायेंगे दमखम, सबसे कम तीरंदाजी में

15 गेम्स में 7502 खिलाड़ी दिखायेंगे दमखम, सबसे कम तीरंदाजी में

Fri, 19 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
15 गेम्स में 7502 खिलाड़ी दिखायेंगे दमखम, सबसे कम तीरंदाजी में
15 गेम्स में 7502 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, सबसे कम तीरंदाजी में
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ...
एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 1124 खिलाड़ी लेंगे भाग
अंबाला, पंचकूला, करनाल, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, हिसार में होंगी प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के बाद स्टेट लेवल पर 7502 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। खास यह है कि इनमें एथलेटिक्स गेम में जहां सबसे ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, वहीं सबसे कम प्रतिभागी तीरंदाजी में शामिल हैं। प्रदेश के सात जिलों में प्रतियोगिताएं होंगी, जो 23 से 25 अक्तूबर तक चलेंगी।
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए टीमें जहां अंतिम तैयारियों कर रही हैं, वहीं व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए भी खिलाड़ी कमर कस चुके हैं। 23 अक्तूबर से यह प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। खास यह है कि महिला व पुरुष खिलाड़ियों की संख्या लगभग बराबर है। जिमनास्टिक, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, जूडो, हॉकी, रेसलिंग, बॉक्सिंग, कबड्डी, हैंडबॉल, आर्चरी, टेनिस, फुटबॉल, बास्केटबॉल में 7502 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें महिला खिलाड़ियों की संख्या 3698 है।
विज्ञापन

-------
खेलों के अनुसार खिलाड़ियों की संख्या
खेल पुरुष महिला कुल
खिलाड़ी खिलाड़ी
जिमनास्टिक 154 242 396
बैडमिंटन 110 110 220
एथलेटिक्स 572 550 1122
टेबल टेनिस 110 110 220
वॉलीबॉल 264 262 528
जूडो 154 154 308
हॉकी 396 396 792
रेसलिंग 352 176 528
बॉक्सिंग 220 220 220
कबड्डी 264 264 528
हैंडबॉल 352 352 704
आर्चरी 88 88 176
टेनिस 110 110 220
फुटबॉल 396 396 792
बास्केटबॉल 264 264 528
-----
यहां होंगे आयोजन
अंबाला में जिम्नास्टिक और बैडमिंटन, पंचकूला में एथलेटिक्स और टेबल टेनिस, करनाल में वॉलीबॉल व जूडो, रोहतक में हॉकी व रेसलिंग, भिवानी में बॉक्सिंग व कबड्डी, गुरुग्राम में हैंडबॉल, आर्चरी व टेनिस, हिसार में फुटबॉल और बास्केटबॉल के मैच खेले जाएंगे। कोट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट लेवल खेल महाकुंभ के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। अंबाला को बैडमिंटन और जिम्नास्टिक के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है, जबकि कुल सात जिलों में यह आयोजन होंगे। अंबाला में खिलाड़ियों के ठहरने आदि की व्यवस्था की गई है।
-अरुणकांत, खेल उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed