{"_id":"5a7f42014f1c1bf07b8b6a1a","slug":"101518289409-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से 20 लाख रूपए की मच्छर मार दवा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से 20 लाख रूपए की मच्छर मार दवा चोरी
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से 20 लाख रुपये की ऑलआउट चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
दिल्ली-अंबाला रोड स्थित कुलदीप नगर में शुक्रवार रात चोर ट्रक से करीब 20 लाख रुपये की मच्छर मारने की दवा ऑलआउट ले गए। चोरी की सूचना मिलने के बाद पड़ाव थाना प्रभारी भूषण दास ने घटनास्थल का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि छावनी के एक दुकानदार का कुलदीप नगर में गुवाहटी से ऑलआउट से भरा ट्रक बीती रात पहुंचा था। ट्रक सुबह गोदाम में खाली किया जाना था, जिसमें करीब 165 पेटियां ऑलआउट की थीं। सुबह ड्राइवर ने ट्रक से पेटियां गायब देखीं तो मामले की सूचना दुकानदार को दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी। ड्राइवर का कहना है कि ट्रक से 135 पेटी ऑलआउट चोरी हुई है। एक पेटी की कीमत 16500 है। वही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है वह बात कहीं न कहीं पुलिस के जहन में खटक रही है और पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।