फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10 thousand rupees stolen from Gurudwara Sahib located on the highway

Ambala News: हाईवे पर स्थित गुरुद्वारा साहिब से 10 हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees stolen from Gurudwara Sahib located on the highway
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित गुरुद्वारा साहिब में किसी चोर ने गुल्लक के ताले तोड़कर करीब 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने गुरुद्वारे के प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर शाहपुर गांव के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरतेज सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में सेवा के लिए दो पाठी रखे हुए हैं जो गुरुद्वारा साहिब में रहते हैं। पांच अप्रैल को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा साहिब की गुल्लक खोली थी। गुल्लक में दान के रूप में करीब 10 हजार रुपये निकले। जिनको एक रबड़ में डालकर गुल्लक में रख दिया था और गुल्लक का ताला लगा दिया था। सात अप्रैल को रात करीब 10.30 बजे पाठी गुरुद्वारे के मुख्य हाल पर ताला लगाकर आराम करने के लिए कमरे में चला गया। सुबह 4 बजे जब पाठी पाठ करने के लिए मुख्य हाल का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुआ तो उसने देखा कि गुल्लक दोनों तरफ से टूटा हुआ था और गुल्लक के एक तरफ कुछ सिक्के बिखरे हुए थे। पाठी ने फोन पर उसे इस मामले की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि गुल्लक टूटा हुआ है। उसने अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। जब उन्होंने जांच की तो खिड़की की ग्रिल व एक सरिया भी टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed