फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10 thousand prize most wanted arrested from outside Delhi metro station

10 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
10 thousand prize most wanted arrested from outside Delhi metro station
अंबाला सिटी। कुरुक्षेत्र के विकास नगर का रहने वाला 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी गगनदीप उर्फ थापा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ अंबाला यूनिट ने उसे रविवार को दिल्ली के नारायणा मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर से पकड़ा। वह राजधानी में बुआ के लड़के के साथ रहता था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट व डकैती के केस दर्ज हैं, दो केसों में पेशी से गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट उसे पीओ करार दे चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम दिल्ली नारायणा थाने के पास मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर ने बताया कि फरार चल रहा 10 हजार का इनामी आरोपी विकास मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो के पास से गुजरेगा। तत्काल निगरानी लगाई जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है। थोड़ी देर बाद वहां से गुजरे युवक को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गगनदीप उर्फ थापा बताया। टीम ने अपने पास रखी वांटेड अपराधियों की लिस्ट देखी और गगनदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ये मुकदमे हैं दर्ज
कुरुक्षेत्र थाने में वर्ष 2016 में दर्ज मारपीट और धमकी का केस नंबर 283।
इसी थाने में वर्ष 2017 में दर्ज झगड़े व धमकी का केस नंबर 82।
इसी साल इसी थाने में दर्ज घर में घुसकर मारपीट का केस नंबर 188।
2020 में थानेसर थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 4, जिसमें हत्या के प्रयास, झपटमारी, मारपीट, लूट व डकैती के आरोप हैं।
कुरुक्षेत्र के विकास नगर निवासी गगनदीप उर्फ थापा को दिल्ली के नारायणा मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो से गिरफ्तार किया गया है। गंभीर अपराधों में शामिल रहे आरोपी पर 10 हजार का इनाम है। वह वहां अपनी बुआ के लड़के के साथ रहता था। सोमवार कोर्ट से पुलिस रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलभूषण सिंह, डीएसपी, एसटीएफ, अंबाला यूनिट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed