फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10 thousand 955 people defeated Corona in district, 143 broke

10 हजार 955 लोग दे चुके जिले में कोरोना को मात, 143 ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
10 thousand 955 people defeated Corona in district, 143 broke
कोरोना से राहत का आज दूसरा दिन है जब जिले में एक भी मरीज कोरोना का ग्रास नहीं बना। हालांकि इस सप्ताह कोरोना के नए आने वाले केसों में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राहत की बात यह भी है कि नए केसों से ज्यादा कोरोना से ठीक होने वाले मरीज हैं। इसी कड़ी में वीरवार को कुल 25 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 338 हो गई है।
विज्ञापन

वहीं 38 मरीज कोरोना से पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 955 हो गई है। वहीं, इस समय 240 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी तक 143 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है, जिसकी औसत मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। वहीं, अंबाला सिटी में 15, अंबाला कैंट में 4, शहजादपुर में 1, मुलाना में 3, बराड़ा में 1, नारायणगढ़ में 1, चौड़मस्तपुर में 1 संक्रमित मिला है। इसमें भी सेक्टर 1 अंबाला सिटी से 1, दर्जी वाला चौक से, 1 इंद्र नगर अंबाला सिटी से, 1 रेलवे कॉलोनी अंबाला कैंट से, 2 गोबिंद नगर अंबाला कैंट से, 1 लखनौरा से, 1 कच्चा बाजार अंबाला सिटी से, 1 न्यू मिलाप नगर अंबाला सिटी से व अन्य जगह से भी संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि अभी तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 1 लाख 57 हजार 434 सैंपल लिए गए हैं। वहीं, यह प्रक्रिया आगे भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed