फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10 lakh deducted from the account after clicking on the link sent in the name of KYC update

केवाईसी अपडेट के नाम भेजे लिंक पर क्लिक करते ही खाते से कट गए 10 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
10 lakh deducted from the account after clicking on the link sent in the name of KYC update
अंबाला सिटी। सिमकार्ड बंद होने का हवाला देकर केवाईसी अपडेट कराने के लिए भेजे गए लिंक को क्लिक करना जनरल स्टोर संचालक को काफी महंगा पड़ गया। उसने जैसे ही लिंक क्लिक किया तो उसके खाते से दस लाख रुपये उड़ गए। मार्च में हुए मामला का केस बुधवार को कैंट सदर थाने में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्वदेशी जनरल स्टोर के मालिक सुरेंद्र मोहन के साथ यह ठगी हुई। उन्होंने पुलिस को दी गई बताया कि 23 मार्च को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम मिथलेश मिश्रा बताया। उसने कहा कि उनका सिमकार्ड बंद हो सकता है। कृपया अपना केवाईसी अपडेट करवा लें और अपना आधारकार्ड सबमिट कराएं। भेजे गए लिंक पर क्लिक करने को कहा गया। जैसे ही उन्होंने लिंक क्लिक किया तो उनके खाते से पैसे निकलने लगे। इससे पहले कि कुछ समझ पाते दस बार में एक-एक लाख करके दस लाख निकल गए।
विज्ञापन

मोबाइल पर संदेश आने के बाद जब बैंक से संपर्क किया गया। बैंक कर्मियों ने पुलिस को शिकायत देने की सलाह दी। इसके बाद सुरेंद्र मोहन ने एसपी को शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी। साइबर सेल की जांच में आरोपों को आधार मिला तो कार्रवाई की अनुशंसा की गई। इस पर बुधवार को कैंट सदर थाने में ठगी की धारा 420 और अमानत में खयानत की धारा 406 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से आरोपियों तक पहुंचने के लिए बैंक का रिकॉर्ड एकत्रित किया जा रहा है ताकि किस खाते में पैसे गए, उसका पता लगाकर आरोपी तक पहुंचा जा सके। सदर थाना प्रभारी विजय के अनुसार साइबर ठगी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed