फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   after woman's death, health department woke

महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 19 Oct 2013 08:53 PM IST
नरवाना (जींद)/ब्यूरो
नरवाना (जींद)/ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
after woman's death, health department woke
मोरपत्ती निवासी महिला की दिल्ली के अस्पताल में डेंगू से मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. कपिल शर्मा के नेतृत्व में मृतका के घर पहुंची और परिवार के 13 लोगों के खून के नमूने लिए।
विज्ञापन



महिला पिछले दस दिनों से बुखार से पीड़ित थी। नरवाना के दो निजी अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन कोई सुधार हुआ। उसके बाद उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहां भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पीजीआई के डॉक्टर भी बीमारी को पकड़ नहीं पाए। रोहतक  के निजी अस्पताल में महिला को डेंगू बुखार बताया गया। डॉक्टर की सलाह पर महिला को दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. कपिल शर्मा, हेल्थ निरीक्षक डॉ. सत्यवान और एमपीएचडब्ल्यू वीरेंद्र मृतका के घर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतका के पति और दोनों बच्चों के अलावा 13 लोगों के खून के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरेंद्र के भाई राजबीर ने बताया कि उनके परिवार के वीरेंद्र को कई दिन से बुखार है उसका सैंपल लिया गया है। सामान्य अस्पताल के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंगला ने बताया कि सभी के खून का टेस्ट करके रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में खून का टेस्ट करके डेंगू का पता लगाया जा सकता है।


उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अगर किसी को बुखार और सिरदर्द तथा आंखों में दर्द की शिकायत है तो खून टेस्ट जरूर करवाएं। डेंगू के मच्छर मारने के लिए कुछ दिनों पहले शहर में फोगिंग करवाई गई थी। उस क्षेत्र में फोगिंग करवाने की व्यवस्था की जा रही है। किसी दवा के छिड़काव की जरूरत हुई तो वह भी करवाई जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed