फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   administration Delivered occupied on plots , domineering then placed

प्रशासन ने गरीबों के प्लॉटों पर से छुड़ाया कब्जा, दबंग फिर काबिज

Wed, 04 Dec 2013 09:10 PM IST
नरवाना/जींद/ब्यूरो
नरवाना/जींद/ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
administration Delivered occupied on plots , domineering then placed
हरियाणा के जिला जींद के गांव हमीरगढ़ के 46 बीपीएल परिवारों को महात्मा गांधी योजना के तहत दिए प्लॉट सिरदर्द बन गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासनिक अमला प्लाटाें की निशानदेही और कब्जा दिलाकर वापस लौटा था कि रात को कब्जाधारियों ने फिर से कब्जा कर लिया, जबकि खंड विकास एवं पंचायत विभाग अलॉट प्लॉटों पर कब्जे की बात से मना कर रहा है।

उधर, गढ़ी थाना पुलिस ने बीपीएल प्लॉट धारक की शिकायत पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव हमीरगढ़ में महात्मा गांधी योजना के तहत पंचायती जमीन पर 46 बीपीएल परिवारों को प्लॉट आबंटित किए थे। उस पंचायती जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा किया हुआ था।
विज्ञापन


गत एक दिसंबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आशा वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने गांव हमीरगढ़ पहुंच कर आबंटित किए जाने वाले प्लाटों की निशानदेही करवा कर कब्जा छुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर ली। रात को ही कुछ दबंगों ने  आबंटित प्लॉटों की ट्रैक्टर से जुताई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गढ़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गढ़ी थाना पुलिस ने प्लॉट धारक देशरिया की शिकायत पर गांव के ही अनिल, राज, चरणू, सविया, सतीश, महेंद्र, मंजीत, बिंद्र, राजपाल, मनोज, सुनील, अजमेर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed