फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   97 years old father Wandering in search of family

96 की उम्र में पिता बन रिकार्ड तोड़ा, अब परिवार की तलाश में भटक रहा

Sun, 06 Oct 2013 11:13 PM IST
सोनीपत/जयबीर सिंह
सोनीपत/जयबीर सिंह Updated Sun, 06 Oct 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
97 years old father Wandering in search of family
दुनिया में सबसे अधिक उम्र में पिता बनकर सुर्खियां बटोरने वाले खरखौदा के रामजीत राघव इन दिनों अपने परिवार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


97 वर्षीय राघव 94 और फिर 96 वर्ष की उम्र में पिता बनकर पूरी दुनिया की नजरों में छा गए थे, लेकिन अब उनकी ये खुशियां काफूर हो गई हैं। जहां लगभग पांच माह पहले उनका तीन वर्षीय बेटा विक्रमजीत संदिग्ध हालात में लापता हो गया, वहीं अब उनकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी शकुंतला (55) भी एक वर्षीय छोटे बेटे रणजीत के साथ लापता हो गई है।
विज्ञापन


अब उसे ढूंढने में उनकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है। रामजीत राघव का आरोप है कि उन्होंने पुलिस में भी इस बारे में रिपोर्ट लिखवाई, लेकिन उन्होंने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब हालात ये हैं कि उन्हें सांत्वना तक देने वाला कोई नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कल था बेटे का जन्मदिन, नहीं था कोई केक काटने वाला
रामजीत राघव का कहना है कि कहां तो कुछ दिन पहले तक जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें बधाई पर बधाई दे रहे थे और देश ही नहीं विदेशी मेहमान भी उनके पास आकर हालचाल पूछते थे। पड़दादा बनने की उम्र में पिता बनने का उनसे राज पूछते थे, लेकिन अब कोई सांत्वना के दो शब्द कहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर को उनके बेटे का जन्मदिन था, लेकिन उन्होंने इसे अकेले ही मनाया।
 
कोई छीन ले गया मेरे बुढ़ापे का सहारा...
रामजीत का कहना है कि वह काफी गरीब हैं तथा इस उम्र में ज्यादा मेहनत-मजदूरी भी नहीं कर पाते इसलिए बामुश्किल पेट भर पाते हैं। ऐसे में पैसों के अभाव की वजह से वह अपने परिवार को ढूंढ भी नहीं पा रहा है। अब केवल प्रशासन से ही आस है।
 
प्रशासन से लगाई सहयोग की गुहार
उनके पड़ोसी वेद ने कहा कि रामजीत राघव 05 अक्तूबर 2012 में जब 96 वर्ष के थे तो उनके घर दूसरे बेटे ने जन्म लिया था। इससे दो साल पहले उनके यहां एक और बेटा हुआ था। इतनी उम्र में दो बेटों का बाप बनने के बाद पूरी दुनिया में रामजीत राघव के चर्चे हुए थे। विदेशों तक से लोग मिलने आए थे, लेकिन अब इस मुश्किल घड़ी में उन्हें पानी तक पूछने वाला नहीं है। रामजीत का कहना है कि उनकी दिमागी बीमार पत्नी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया है। उन्होंने प्रशासन से इस बुरे वक्त में सहयोग की गुहार लगाई है।

पांच माह में भी पुलिस नहीं लगा पाई सुराग
छह मई को रामजीत राघव की पत्नी शकुंतला बड़े बेटे विक्रमजीत के साथ अस्पताल गई थी। रास्ते में थक जाने के कारण वह एक बस स्टैंड में अपने बेटे के साथ सो गई। जब 15 मिनट बाद उठी तो वहां विक्रम नहीं था। पुलिस को शिकायत भी दी गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। उन्हें शक है कि किसी ने उसे अगवा कर लिया है। अब पत्नी और दूसरा बेटा भी लापता है।



रामजीत राघव के बड़े बेटे की तलाश की जा रही है। छोटे बेटे और पत्नी के लापता होने की शिकायत एक दिन पहले ही मिली है। उनकी तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
- अजीत सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed