फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   30th Haryana State Chess Championship to be held in Bahadurgarh on May 9 and 10

Haryana: बहादुरगढ़ में 9 और 10 मई को होगी 30वीं हरियाणा स्टेट शतरंज प्रतियोगिता, जानें क्या हैं नियम?

Thu, 07 May 2026 06:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 May 2026 06:03 PM IST
सार

साधारण एंट्री फीस 600 रुपये और स्पेशल एंट्री फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 मई दोपहर 12 बजे तक रखी गई है।

विज्ञापन
30th Haryana State Chess Championship to be held in Bahadurgarh on May 9 and 10
शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : AI

विस्तार

बहादुरगढ़ में 9 और 10 मई 2026 को 30वीं अंडर-9 और अंडर-15 ओपन एवं गर्ल्स हरियाणा स्टेट चेस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन झज्जर चेस एसोसिएशन द्वारा हरियाणा शतरंज संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता हरदयाल पब्लिक स्कूल, नजफगढ़-बहादुरगढ़ रोड, आर्य नगर, बहादुरगढ़ में आयोजित होगी। टूर्नामेंट में प्रदेशभर के युवा शतरंज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का कुल प्राइज फंड 60 हजार रुपये रखा गया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। पहले दिन चार राउंड और दूसरे दिन तीन राउंड खेले जाएंगे। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह 10 मई को दोपहर 2 बजे होगा। प्रतियोगिता स्विस सिस्टम और FIDE नियमों के अनुसार सात राउंड में खेली जाएगी। खिलाड़ियों को प्रत्येक बाजी के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें हर चाल पर 15 सेकंड की अतिरिक्त बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन


अंडर-9 वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2017 या उसके बाद तथा अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 या उसके बाद होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को वैध जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। स्कूल प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक कैटेगरी में शीर्ष 10 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल दिए जाएंगे। विजेता को 3 हजार रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता को 2500 रुपये व ट्रॉफी तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 2 हजार रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी।


साधारण एंट्री फीस 600 रुपये और स्पेशल एंट्री फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 मई दोपहर 12 बजे तक रखी गई है। आयोजन समिति में हरियाणा शतरंज संघ के अध्यक्ष नरेश शर्मा, झज्जर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु बी. कश्यप, उपाध्यक्ष संजय गुलिया, सचिव उमेश पुनिया, मुख्य मध्यस्थ काजल बुधिराजा सहित कई पदाधिकारी शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed