फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   3 year rold gets hand back after 10-hr operation

शरीर से अलग हुई बांह, डॉक्टरों ने 10 घंटे बाद फिर जोड़ी

Mon, 24 Feb 2014 12:14 PM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
3 year rold gets hand back after 10-hr operation

मुश्किल समय में जल्दी और समझदारी भरा फैसला लेने से हरियाणा के एक किसान ने अपने 3 साल के बेटे की जिंदगी बचा ली।

विज्ञापन


हरियाणा के इस किसान का बेटा खेत में खेल रहा था और खेलते-खेलते थ्रेशर में हाथ फंस जाने के कारण उसकी बांह शरीर से अलग हो गई।

किसान ने आनन फानन में अपने बेटे को अस्पताल पहुंचाया और 10 घंटे बाद हुई एक सर्जरी में बच्चे का हाथ फिर से जोड़ दिया गया।

पिता की समझदारी

3 year rold gets hand back after 10-hr operation
तीन साल के दिव्यांश का हाथ अलग होते ही पिता अरविंद सांगवान ने बेहद समझदारी दिखाई। उन्होंने शरीर का कटा हुआ हिस्सा बर्फ के थैले में रखा और बेटे को मोटरसाइकिल पर बिठा कर नजदीकी अस्पताल ले गए।

यहां से बच्चे को गुड़गांव के मेंदांता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना के दो घंटे के भीतर ही सर्जरी शुरू कर दी गई जो देर रात तक चली। डॉक्टरों के मुताबिक दिव्यांश 6 महीने में अपनी बांह से दुबारा काम कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सोचा नहीं था बांह जुड़ेगी'

3 year rold gets hand back after 10-hr operation

दिव्यांश के पिता के मुताबिक उन्होंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि उनके बेटे की बांह दुबारा जुड़ पाएगी।

पिता के मुताबिक आसपास कोई एंबुलेंस न होने के कारण वे बच्चे को बाइक पर पास के अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें मेदांता भेजा गया।

पिता के अनुसार यह दुर्घटना एक झटके में हुई और एक पल किसी को समझ ही नहीं आया था कि बच्चे की बांह शरीर से अलग हो गई।

विज्ञापन

बिगड़ सकता था मामला

3 year rold gets hand back after 10-hr operation
दुर्घटना को बताते हुए दिव्यांश के पिता कहते हैं कि उनका बेटा एक ट्रॉली के पास खेल रहा था। किसी को पता नहीं चला और दिव्यांश थ्रेशर के पास पहुंच गया।

उसका हाथ थ्रेशर की बेल्ट में फंस गया। वह रोता रहा लेकिन थ्रेशर की आवाज के कारण कोई भी आवाज को सुन नहीं सका। जब हम उसके पास पहुंचे तो उसकी बांह शरीर से अलग हो चुकी थी और वह खून में नहाया हुआ था।

इसके बाद उसे जल्दबाजी में अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अगर इस मामले में अस्पताल पहुंचने में देर होती तो मामला बिगड़ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed