फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   19-year-old man attacked with knives in Karnal

करनाल में युवक को चाकुओं से गोदा: रास्ते में घेर पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर किए वार, हालत गंभीर

Sun, 18 Oct 2026 04:39 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 04:39 PM IST
सार

करनाल में एक युवक को रास्ते में घेर शरारती तत्वों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से कई वार किए। पीड़ित गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। 

विज्ञापन
19-year-old man attacked with knives in Karnal
जांच के लिए पहुंची सीआईए टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल जिले में आपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रजवाहे के पास 19 वर्षीय युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में नरूखेड़ी निवासी सचिन नरवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले जिला नागरिक अस्पताल करनाल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सचिन नरवाल जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान करीब आठ युवकों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर करीब छह वार किए। 
विज्ञापन


हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार, सचिन अभी पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल हमले के पीछे किसी पुरानी रंजिश या विवाद की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की दो टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमला किस कारण हुआ और इसमें कौन-कौन शामिल थे, इसका पता घायल के बयान और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed