टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज व मौजूदा सांसद गौतम गंभीर बुधवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। इस मौके पर भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह, सुरेश रैना समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी हैं।
2 of 6
गौतम गंभीर
- फोटो : getty
14 अक्तूबर 1981 को दिल्ली में जन्मे गंभीर ने 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 22 साल की उम्र में ही गंभीर ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। उन्होंने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे मैच खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया।
गंभीर ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं और इनके नाम कई सारे रिकॉर्ड्स दर्ज है। उन्होंने खराब हालत में कई बार टीम को जीत दिलाई। गंभीर ने अपनी बेहतर बल्लेबाजी से ऐसा कारनामा किया है जो क्रिकेट के दिग्गज सचिन-सहवाग भी नहीं कर पाए।
गौतम गंभीर केवल एक भारतीय और चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक है, जिन्होंने लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। वह लगातार चार टेस्ट सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले वे एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।
गंभीर ने 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 97 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम इंडिया नें वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। बता दें कि गौतम गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वन-डे और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।