फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gautam Gambhir Birthday: गौतम गंभीर, लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय

Wed, 14 Oct 2020 04:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 14 Oct 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Gautam Gambhir- happy birthday former indian cricketer gautam gambhir, turns 39 
गौतम गंभीर बर्थडे

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज व मौजूदा सांसद गौतम गंभीर बुधवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। इस मौके पर भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह, सुरेश रैना समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी हैं।


 

Happy Birthday Gautam Gambhir- happy birthday former indian cricketer gautam gambhir, turns 39 
गौतम गंभीर - फोटो : getty

14 अक्तूबर 1981 को दिल्ली में जन्मे गंभीर ने 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 22 साल की उम्र में ही गंभीर ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। उन्होंने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे मैच खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया।

Happy Birthday Gautam Gambhir- happy birthday former indian cricketer gautam gambhir, turns 39 
गौतम गंभीर

गंभीर ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं और इनके नाम कई सारे रिकॉर्ड्स दर्ज है। उन्होंने खराब हालत में कई बार टीम को जीत दिलाई। गंभीर ने अपनी बेहतर बल्लेबाजी से ऐसा कारनामा किया है जो क्रिकेट के दिग्गज सचिन-सहवाग भी नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Gautam Gambhir- happy birthday former indian cricketer gautam gambhir, turns 39 
gautam gambhir

गौतम गंभीर केवल एक भारतीय और चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक है, जिन्होंने लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। वह लगातार चार टेस्ट सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले वे एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Gautam Gambhir- happy birthday former indian cricketer gautam gambhir, turns 39 
gautam gambhir

गंभीर ने 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 97 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम इंडिया नें वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। बता दें कि गौतम गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वन-डे और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed