फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   zebra brought from Israel is very shy.

Gorakhpur News: बहुत शर्मीला है इजराइल से लाया गया जेब्रा, इस वजह से 14 माह बाद भी नहीं आ सका चिड़ियाघर

Wed, 28 Dec 2022 01:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Dec 2022 01:41 PM IST
सार

चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि उसके लिए मौसम अब फरवरी के बाद ही अनुकूल होगा। जाहिर है कि जेब्रा को शहरवासी अब नए साल में ही देख पाएंगे। ऐसे में प्रबंधन इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
zebra brought from Israel is very shy.
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इजराइल से लाया गया जेब्रा लखनऊ चिड़ियाघर में रखा गया है। पिछले 14 माह में भी उसे इंसानों का साथ पसंद नहीं आया है। वह मानव को देखकर शर्मा जाता है। यही वजह है कि उसे गोरखपुर चिड़ियाघर नहीं लाया जा सका है। अब एक जू कीपर लखनऊ चिड़ियाघर जाकर जेब्रा से दोस्ती कर रहा है। जब जेब्रा को मानव का साथ पसंद आ जाएगा तो उसे गोरखपुर चिड़ियाघर लाया जाएगा।
विज्ञापन


जेब्रा को इस्राइल से लखनऊ तो लाया गया, लेकिन उसे गोरखपुर लाना आसान नहीं है। दो आईएफएफ समेत विशेषज्ञों की छह सदस्यीय टीम ने लखनऊ में जेब्रा के स्वभाव का अध्ययन किया तो पता चला कि शर्मीले स्वभाव का यह वन्यजीव इंसान को 100 मीटर दूर देखकर खुद असहज महसूस कर रहा है। ऐसे में वह चिड़ियाघर के बाडे़ में कैसे रहेगा, जहां रोजाना हजारों की संख्या में 30 मीटर की दूरी पर खड़े होकर दर्शक देखेंगे।
विज्ञापन


टीम ने सर्वे के बाद निर्णय लिया है कि जेब्रा से दोस्ती बढ़ाने के बाद ही उसे गोरखपुर चिड़ियाघर लाया जा सकता है। इसके लिए गोरखपुर चिड़ियाघर का एक जू कीपर जेब्रा से दोस्ती करने लखनऊ चिड़ियाघर गया है। वह रोजाना जेब्रा के बाड़े में भोजन सामग्री देने जा रहा है। धीरे-धीरे उसकी नजदीकी जेब्रा से बढ़ रही है। जानकारों का मानना है कि जू कीपर की दोस्ती ही उसे गोरखपुर लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि उसके लिए मौसम अब फरवरी के बाद ही अनुकूल होगा। जाहिर है कि जेब्रा को शहरवासी अब नए साल में ही देख पाएंगे। ऐसे में प्रबंधन इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed