फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yuva Morcha regional president Purusharth Singh announced team in Gorakhpur

यूपी: भाजयुमो की क्षेत्रीय कमेटी गठित, छह उपाध्यक्ष व छह मंत्री बनाए, पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 10 Aug 2021 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Aug 2021 11:40 AM IST
सार

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की संस्तुति के बाद भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने 31 पदाधिकारी व सदस्यों के नामों का एलान किया है। अध्यक्ष का कहना है कि गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के ज्यादातर जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

विज्ञापन
Yuva Morcha regional president Purusharth Singh announced team in Gorakhpur
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की क्षेत्रीय कमेटी सोमवार को गठित कर दी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पदाधिकारियों व सदस्यों के मनोनयन में जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा गया है। ज्यादातर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की संस्तुति के बाद भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने 31 पदाधिकारी व सदस्यों के नामों का एलान किया है। अध्यक्ष का कहना है कि गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के ज्यादातर जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस क्षेत्र में विधानसभा की 62 सीटें हैं। साल 2017 के विधानसभा में अकेले भाजपा ने 44 सीटें जीती थीं। दो सीटों पर सहयोगी दलों को जीत मिली थी। इस बार 55 विधानसभा सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरना है।
विज्ञापन


ये हैं पदाधिकारी
उपाध्यक्ष
सिद्धार्थनगर के मनोज मौर्य, देवरिया के मुकेश कुमार, लालगंज के रानू राजभर, गोरखपुर के सूरज राय, देवरिया के मोहन सिंह अप्पू व बस्ती के विद्यामणि सिंह।

महामंत्री
गोरखपुर जिला इकाई के अखिलदेव त्रिपाठी और महानगर इकाई के पवन यादव।  

मंत्री
बस्ती के अभिषेक कुमार, आजमगढ़ के चंद्रपाल सिंह, मऊ के शशिचंद विश्वकर्मा, गोरखपुर महानगर के रंजीत सिंह श्रीनेत, बलिया के मयंक शेखर तिवारी और गोरखपुर महानगर के अंबिकेश दुबे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष
महराजगंज के दिलीप मिश्रा

कार्यालय प्रभारी
देवरिया के सुशील प्रजापति

मीडिया प्रभारी
देवरिया के अभिषेक मिश्रा

सह मीडिया प्रभारी
गोरखपुर महानगर के सचिन गुप्ता

सोशल मीडिया प्रमुख
कुशीनगर के सिद्धार्थ कौशिक।

सह सोशल मीडिया प्रमुख
गोरखपुर महानगर के पन्नेलाल पासवान

शोध विभाग प्रमुख
गोरखपुर महानगर के दुर्गेश बजाज

कार्य समिति के सदस्य
गोरखपुर जिला इकाई के डॉ विवेकानंद सिंह, संतकबीरनगर के आदित्य यादव, कुशीनगर के यज्ञदत्त त्रिपाठी, बलिया के संतन चौबे, आजमगढ़ के विनीत रिषू, गोरखपुर के अखिलेश प्रताप, संतकबीरनगर के अस्तित्वदेव त्रिपाठी, गोरखपुर जिला इकाई के हिमांशु श्रीवास्तव, बस्ती के शगुन शुक्ला और गोरखपुर महानगर के आनंद मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed