{"_id":"5f9434268ebc3e9bbf6b3fa3","slug":"youth-who-threatened-to-blow-up-gorakhnath-temple-died-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाले युवक की डूबने से मौत, जांच में पाया गया था मानसिक रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाले युवक की डूबने से मौत, जांच में पाया गया था मानसिक रोगी
Sat, 24 Oct 2020 07:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी देने का आरोपी बैदवली बाबू गांव निवासी शिवेंद्र सिंह (22) की शनिवार को मौत हो गई। वह पोखरे में नहाने चला गया था और इसी दौरान पैर फिसल से गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण जबतक उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, शिवेंद्र ने एक बार पुलिस कंट्रोल रूम में और एक बाद सीधे एसएसपी को फोन कर गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी दे डाली थी। दोनों बार ही सूचना आते ही अफसरों के हाथ पांव फूल गए थे और फिर जांच में शिवेंद्र के पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया था कि शिवेंद्र मानसिक रोगी और लंबे समय से उसका उपचार भी चल रहा था। शनिवार को अचानक डूबने से उसकी मौत हो गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष बांसगांव जगत नारायण सिंह, एसआई अमरीश राजभर, जयराम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह, सुनील सिंह की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन