{"_id":"6434e71ca7f8dfc0730d6e60","slug":"youth-shot-dead-in-pipraich-two-friends-injured-in-gorakhpur-2023-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लंबे समय से चल रहे जातीय संघर्ष में युवक की गोली मारकर हत्या, दो दोस्त घायल, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लंबे समय से चल रहे जातीय संघर्ष में युवक की गोली मारकर हत्या, दो दोस्त घायल, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Tue, 11 Apr 2023 10:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो पिपराइच (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पिपराइच (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:24 AM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। बदमाश मोनू को मारने आए थे, लेकिन अन्य को गोली लग गई और विपिन की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं। गांव में पुलिस टीम तैनात है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक विपिन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के हरखापुर गांव में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली से विपिन पांडेय उर्फ जुगनू (25) की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त विश्वास तिवारी (22) और मोनू (19) घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना से नाराज लोगों ने सीएचसी पिपराइच पर हंगामा किया। वह पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे थे। बाद में एसपी नार्थ ने कस्बा इंचार्ज और सिपाही को लाइन हाजिर किया, जिसके बाद ग्रामीण सीएचसी से हटे और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, गांव में जातीय संघर्ष की आशंका को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: महराजगंज में कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोच कर उतारा मौत के घाट, शव देख कांप गए लोग
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के महोवा खुर्द गांव निवासी इंद्रजीत पांडेय के पुत्र विपिन पांडेय की ननिहाल हरखापुर गांव में राकेश तिवारी उर्फ मंटी के घर है। गांव में इस समय हनुमान मंदिर पर कीर्तन का आयोजन किया गया है। इसी में शामिल होने के लिए विपिन अपने ननिहाल आया था।
दोस्तों के हाथ पर लगी गोली
मंदिर से दो सौ मीटर पहले पटेल तिराहे पर वह अपने दोस्त हरखापुर निवासी विश्वास तिवारी और ननिहाल आए जधवापुर निवासी मोनू से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार पांच से छह की संख्या में आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने सीने में गोली लगने से विपिन पांडेय को मृत घोषित कर दिया। जबकि, मोनू और विश्वास का इलाज चल रहा। दोनों के हाथ में गोली लगी है।