फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   youth said will give priority to employment and education in body elections

UP Nikay Chunav 2023: युवाओं ने कहा, विकास ऐसा हो कि जुबां से निकले 'मुस्कुराइए आप गोरखपुर में हैं'

Tue, 02 May 2023 02:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 May 2023 02:29 PM IST
सार

सीएम सिटी के नाते शहर में काम तो हुआ पर और होना बाकी है। अपनी अपेक्षाओं को जाहिर करते हुए युवाओं ने कहा कि रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता देने वाला हो अगला मेयर।

विज्ञापन
youth said will give priority to employment and education in body elections
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

युवाओं का कहना है कि जब हम दूसरे शहर जाते हैं तो वह सुंदर और स्वच्छ दिखता है। तब हम भी सोचते हैं कि काश, हमारा शहर भी इतना साफ-सुथरा होता। सीएम सिटी के नाते शहर में काम तो हुआ पर और होना बाकी है। अपनी अपेक्षाओं को जाहिर करते हुए युवाओं ने कहा कि रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता देने वाला हो अगला मेयर।
विज्ञापन


बोले युवा
जब लखनऊ जैसे बड़े शहर में जाता हूं तो लगता है कि ऐसी साफ-सफाई, डोर टू डोर क्लीनिंग व्यवस्था हमारे शहर में क्यों नहीं मुकम्मल हो पा रही है। इसको लेकर एक बेहतर पहल की जरूरत है।- विकास कुमार।
विज्ञापन


बरसात का मौसम आने वाला होता है। शहर की सड़कें खोदकर छोड़ दी जाती हैं। जलभराव होता है तो उससे जनता परेशान होती है। नालियों की सफाई होती है तो कचरा किनारे लगाकर छोड़ दिया जाता है।- शत्रुघन यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बेहतर दूरदर्शी नजरिए से काम करने की जरूरत है। काम तो कागजों में गिना दिया जाता है। लेकिन, हकीकत जनता को झेलनी पड़ती है। शिक्षित व रोजगार देने वाले प्रत्याशी को वोट करेंगे।- मोहम्मद हसन।

शहर में युवाओं के लिए लाइब्रेरी होनी चाहिए। रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में काम होना चाहिए। मेयर और पार्षदों को युवाओं से संवाद करने की जरूरत है। जिससे उनके लिए भी योजनाएं बन सके। - शशांक श्रीवास्तव।

सीएम शहर होने के नाते अपेक्षाएं और भी बढ़ जाती है। शहर के कई हिस्साें में जलभराव की समस्या अभी-भी बरकरार है। इससे निजात के लिए एक सटीक योजना की जरूरत है।- सात्विक श्रीवास्तव।


शहर के चौराहों पर छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। बैंक रोड़ पर अतिक्रमण रहता है। उनके छोटे-छोटे बच्चे अचानक सड़क पर दौड़ जाते हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।- आदित्य सिंह।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed